पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पर्यावरणविद कौशल ने थाने में रुद्राक्ष का पौधा लगाते हुए कहा कि पौधा रूपी मिसाइल से ही आजादी की दुसरीं लड़ाई जीतने में मिलेगी मदद
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
- प्रदूषण से आजादी की लड़ाई में पौधा ही मिसाइल का काम करेगा
फ़ोटो- पर्यावरण धर्म के शपथ दिलाते पर्यावरणविद कौशल
पलामू जिले के पड़वा मोड़ थाना प्रांगण में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ रुद्राक्ष का पौधा लगाया। श्री कौशल ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों को शपथ दिलाते हुए कहा कि आज पड़वा थाने में पौधरूपी सेना की नियुक्ति किया जा रहा है । यह सेना केवल राज और देश की सीमा की ही सुरक्षा नहीं बल्कि दुनिया के सभी तरह के जीवों की सुरक्षा करेगी । उन्होंने कहा कि इस देश के शहीदों की मदद से मानव जैसी शत्रु से आजादी मिली है परंतु अभी प्रदूषण नामक शत्रु से आजादी की दूसरी लड़ाई बाकी है। प्रदूषण केवल देश का शत्रु नहीं है बल्कि विश्व के शत्रु है। उन्होंने कहा कि पौधा रूपी मिसाइल से ही आजादी की दुसरी लड़ाई को जीतने में मदद मिलेगी।
धर्मगुरु कौशल ने कहा कि प्रदूषण आतंकवादियों और परमाणु बम से भी अधिक खतरनाक है। जिसका गवाह है देश के विभिन्न भागों में आई त्रासदी। सुनामी और हुद- हुद आईला जैसी आपदा में लाखों लाख की संख्या में लोगों के साथ- पशु-पक्षी असमय काल के गाल में समाते जा रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि यदि इससे बचना है तो दुनिया के सभी उम्र के लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्र को अपनाना होगा। क्योंकि सोचो साथ क्या ले जाएंगे एक पौधा लगाएंगे तो सात पीढ़ी तर जाएंगे । उन्होंने लोगों से प्रकृति की सुंदरता की रक्षा करने की अपील की ताकि आने वाले पीढियों को हम स्वच्छ वातावरण देने में कामयाब हो सके। थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने श्री जायसवाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पौधे को लगाकर उसे अपने बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए। तभी इस कार्यक्रम का मकसद पूर्ण होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार अंशु एवं संचालन बिंदु कुमार साह ने किया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में अजीत कुमार मुंडा, वीरेंद्र खाखा, भुनेश्वर तूरी ,सावित्री कुमारी आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment