पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मगही और भोजपुरी भाषा को क्षेत्रीय भाषा के रूप में दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री महोदय का आभार :- अविनाश देव
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मगही और भोजपुरी को क्षेत्रीय भाषा के रूप मे मान्यता देने के बाद संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन सह सदस्य माटी कला बोर्ड झारखंड सरकार श्री अविनाश देव ने मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया है l श्री देव ने कहा कि पलामू गढ़वा समेत लातेहार के लिए क्षेत्रीय भाषा के रूप में इन भाषाओं को मान्यता देकर उन्होंने पुनः यह साबित कर दिया कि वह सदैव उचित मांग के साथ हैंl भाषा एक संवेदनशील मुद्दा है जिसे पूरा करके उन्होंने पलामू गढ़वा लातेहार के लोगों के लिए बेहतर कार्य संपन्न किया है l विशेष तौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु लंबे समय से मगही और भोजपुरी की मांग कर रहे युवाओं की मांग को पूरा करना एक बेहतर निर्णय है l युवाओं के हक में निर्णय देकर उन्होंने यह साबित कर दिया की सरकार सही और उचित मांगों पर सदैव युवाओं के साथ हैं l विज्ञापन