Skip to main content

Posts

Showing posts with the label युवा दिवस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

युवा जागृति केंद्र के कार्यालय में आज युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - युवा जागृति केंद्र के कार्यालय में आज युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा एवं अन्य सभी पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद जी को माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। कार्यक्रम में राजन सिन्हा ने कहा युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के सिद्धांत एवं उनका व्यक्तित्व आत्मसात करने की आवश्यकता है। स्वामी जी ने आध्यात्मिक चेतना के साथ राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। युवा दिवस के अवसर पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हम राष्ट्र सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करें। विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाटन के द्वारा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाटन के द्वारा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। मनीष सिंह संतोष पाण्डेय, पंकज कुमार हिमालय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष सर के द्वारा किया गया। विभाग छात्रा प्रमुख दीक्षा कुमारी ने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल उपाध्याय, नित्या सिंह, सिया कुमारी, अंशु कुमारी, माया, खुशी,  चंदन, राजन, माही, शुभम, मनीष इत्यादि सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिसमे विद्यार्थियों द्वारा भाषण और देश भक्ति गीत गाया गया। विज्ञापन