Skip to main content

Posts

Showing posts with the label त्योहार

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आने वाले त्योहार को हम इसी तरह से संयम से मनाऐं: उपायुक्त शशि रंजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन आने वाले त्योहार को हम इसी तरह से संयम से मनाऐं ताकि कोरोना का संक्रमण आगे नहीं बढे़ यह संकल्प लेकर हम दीपावली व छठ पूजा मनाऐं यह कहना था पलामू उपायुक्त शशी रंजन का।उपायुक्त पलामू शनिवार को श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के परितोषिक वितरण सह सम्मान समारोह में बोल रहे थे।स्थानीय शहर थाना परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता महासमिति के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी ने की।इसके पूर्व पूलिस अधिक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने समारोह को संबोधित करते हुए श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि पलामू में दोनों समुदाय के लोग जिस तरह से एक दूसरे के त्योहार में भागेदारी दिखाते हैं वो अनुकरणीय है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने कहा कि पलामू में सभी समुदाय की आपसी समझ काबिलेतारीफ है इसके पूर्व शहर के सभी पूजा समिति के अध्यक्ष एवं मंत्री को अंगवस्त्र व मोंमेटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं मिडिया बंधू को भी अंगव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल की तरह इस साल भी जवानों के बीच दिवाली का त्योहार मनाया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल की तरह इस साल भी जवानों के बीच दिवाली का त्योहार मनाया। पीएम मोदी दिवाली मनाने के लिए राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला पोस्ट पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर रोशनी के इस पर्व को मनाया। लोंगेवाला में पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चीन और पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि भारत की नीति समझने-समझाने की है, लेकिन आजमाने पर प्रचंड जवाब दिया जाता है। पीएम मोदी ने कहा, आतंक के आकाओं को घर में घुसकर मारता है भारत। जब तक आप (सेना) हैं देश की दिवाली इसी तरह रोशन होती रहेगी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहीं कई बड़ी बातें :- पीएम मोदी ने चीन-पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते हुए कहा, आज भारत की रणनीति साफ है। आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है लेकिन अगर हमें आजमाने की कोशिश होती है तो, जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलता है। चीन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताकतों से परेशान हैं। विस्तारवाद, एक तरह स...

त्यौहारों में अपने घरों के साथ दूसरों के आँगन को भी करें खुशियों से रौशनः-उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  शिक्षा और सहयोग का दिया ही हमारे समाज का अंधेरा करेगा दूरः-उपायुक्त  उपायुक्त ने अनाथ बच्चों व बुजूर्गों के बीच मिठाई बांट कर मनाई दीपावली कल दिनांक-12.11.2020 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा देवघर जिला अन्तर्गत स्पास्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय एवं अनाथालय चुल्हिया, मोहनपुर, बाल सुधार गृह चरकी पहाड़ी, सरस कूंज, देवघर एवं Specialised Adoption Agency नन्दन पहाड़ स्थित अनाथालय पहुँचकर बच्चों व बुजूर्गों के बीच मिठाई व चाॅकलेट का वितरण कर रौशनी के पर्व दीपावली के अवसर पर ढेरों शुभकानाएँ व बधाई के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बच्चों व बुजूर्गों के साथ बात चीत कर उन्हें मिल रहीे सुविधाओं व व्यवस्थाओं से अवगत हुए।  इसके अलावे बातचीत के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना प्रबल करता है। दिवाली की तैयारी के वजह से घर तथा घर के आस-पास के स्थानों की विशेष सफाई संभव हो पाती है। साथ ही दिव...