पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 पलामू में मना झारखंड पत्रकार संगठन का वार्षिक सम्मेलन पलामू : पत्रकार जनमत के आवाज को बुलंद करते हैं। यही कारण है कि न्यायापालिका को भी जनमत जैसी पत्रकारिता के सामने आकर अपनी बात रखने को बाध्य होना पड़ता है। पत्रकारों को हमेशा स्वतंत्र पत्रकारिता करने की जरूरत है। उक्त बातें पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कही, वे रविवार को मेदिनीनगर सर्किट हाउस में आयोजित झारखंड पत्रकार संगठन के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की चुनौतियां समय के अनुसार बदलती रहती है। अभी के दौर में पत्रकारिता जगत में प्रतिस्पर्धा का माहौल है। साधन संसाधन बड़े है। पत्रकारिता में एक पत्रकार को स्थापित होना बहुत ही बड़ी चुनौती है। न्यूज़ चैनल और आज समाचार पत्रों में प्रतिस्पर्धा इतनी अधिक हो गई है कि एक समाचार को अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। इसे पढ़ने वाली कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा समाचार विश्वसनीय है। पत्रकारों को हमेशा सच्ची खबर पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। समाचार को तोड़ मरोड़ कर ना लिखें। ...