Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रिपोर्ट

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पारा शिक्षकों के चयन की वैधता को लेकर रिपोर्ट नहीं देने पर आयुक्त ने जाहिर की अप्रसन्नता, डीएसई का वेतन रोकने का दिया निदेश

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 15 दिनों में रिपोर्ट जमा करने का दिया निदेश रिपोर्ट तैयार करने में शिथिलता को लेकर एडीपीओ एवं एपीओ से शो-कॉज करने का निदेश आयुक्त की अध्यक्षता में पारा शिक्षकों के चयन की वैधता की जांच को लेकर हुई बैठक पलामू जिले के नौडीहा एवं छतरपुर प्रखंड में पारा शिक्षकों के चयन की वैधता की जांच को लेकर आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने बैठक कर समीक्षा की। आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में आयुक्त ने पारा शिक्षकों के चयन की वैधता की जांच को लेकर रिपोर्ट तैयार कर ससमय जमा नहीं करने को लेकर अप्रसन्नता जाहिर की और इसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक का वेतन रोकने का निदेश दिया। साथ ही जिम्मेवारी के बावजूद कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर एडीपीओ एवं एपीओ से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश सक्षम पदाधिकारी को दिया। वहीं चेतावनी देते हुए रिपोर्ट तैयार कर 15 दिनों में जमा करने का सख्त निदेश दिया। निर्धारित समय तक रिपोर्ट नहीं देने की स्थति में अन्य कड़े कार्रवाई की चेतावनी दी। आयुक्त ने कहा कि पारा शिक्षकों के चयन की वैधता ...

30 जून तक जमा करें पारा शिक्षकों के चयन की वैधता से संबंधित रिपोर्टः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आयुक्त की अध्यक्षता में पारा शिक्षकों के चयन की वैधता की जांच को लेकर हुई बैठक पलामू जिले के नौडीहा एवं छतरपुर प्रखंड के 436 पारा शिक्षकों के चयन की वैधता की जांच को लेकर आज आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पारा शिक्षकों, जिन्हें उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली जांच समिति द्वारा चयन को अवैध प्रतिवेदित किया गया है। इस संबंध में इनके चयन प्रक्रिया, बैधता की जांच सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई।  आयुक्त ने पारा शिक्षकों के चयन की वैधता संबंधित रिपोर्ट 30 जून तक सौंपने का निर्देश दिया।  विज्ञापन आयुक्त ने कहा कि चयन हेतु प्रकाशित विज्ञापन, विद्यालय के लिए स्वीकृत पारा शिक्षक के पद के विरुद्ध चयन प्रक्रिया, निर्धारित अहर्ता तथा चयन के समय झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा निर्गत आदेश को सक्रियता के साथ ध्यान में रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्राम शिक्षा समिति के पारा शिक्षक से संबंधित चयन हेतु आम सभ...