पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आयुक्त की अध्यक्षता में पारा शिक्षकों के चयन की वैधता की जांच को लेकर हुई बैठक
पलामू जिले के नौडीहा एवं छतरपुर प्रखंड के 436 पारा शिक्षकों के चयन की वैधता की जांच को लेकर आज आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पारा शिक्षकों, जिन्हें उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली जांच समिति द्वारा चयन को अवैध प्रतिवेदित किया गया है। इस संबंध में इनके चयन प्रक्रिया, बैधता की जांच सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई।
आयुक्त ने पारा शिक्षकों के चयन की वैधता संबंधित रिपोर्ट 30 जून तक सौंपने का निर्देश दिया। विज्ञापन
आयुक्त ने कहा कि चयन हेतु प्रकाशित विज्ञापन, विद्यालय के लिए स्वीकृत पारा शिक्षक के पद के विरुद्ध चयन प्रक्रिया, निर्धारित अहर्ता तथा चयन के समय झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा निर्गत आदेश को सक्रियता के साथ ध्यान में रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्राम शिक्षा समिति के पारा शिक्षक से संबंधित चयन हेतु आम सभा की कार्यवाही का भी अवलोकन कर जानकारी देने, प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक की कार्यवाही एवं ग्राम शिक्षा समिति द्वारा चयन हेतु की गई अनुशंसा के अनुमोदन की स्थिति एवं प्रखंड शिक्षा समिति की कार्यवाही का अवलोकन भी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड शिक्षा समिति के निर्णय के संसूचन सक्षम प्राधिकार के द्वारा किया गया है अथवा नहीं इसे भी समिति के संज्ञान लायें। उन्होंने चयन के उपरांत जिला परियोजना कार्यालय को प्रखंड शिक्षा समिति के निर्णय के आलोक में प्रशिक्षण एवं मानदेय भुगतान हेतु प्रेषित सूची का भी अवलोकन करने का निदेश दिया है। आयुक्त ने कहा कि विघालयों में पारा शिक्षकों के कितने पद स्वीकृत हैं और कितने कार्यरत हैं। इसकी विवरणी भी तैयार करें। उन्होंने शिक्षण कार्य छोड़ देने, सेवानिवृत्त होने, मृत्यु हुए पारा शिक्षकों की विवरणी भी तैयार करने का निदेश दिया।
बैठक में आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो, पलामू के उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक शिव नारायण साहू, जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण, जिला शिक्षा अधीक्षक मारिया गोरिया तिर्की, आयुक्त के पीए जयंत कुमार, एपीओ अशोक कुमार रजक, एडीपीओ उदय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
Comments
Post a Comment