पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पुलिस ने नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पंकज कुमार सिंह व वीर कुमार सिंह नामक दो अपराधी को नवडीहा बाजार थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, ये टॉप नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने का काम करता था पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के जोनल कमांडर शशिकांत जी उर्फ आरिफ उर्फ सुदेश जी और सब जोनल कमान्डर रंजन व एरिया कमान्डर उज्ववल विजयगिरी पहाड़ के आस पास घूम रहे है गिरफ्तार दोनों अपराधी नक्सलियों को हथियार देने जा रहे थे उसी आधार पर पुलिस ने दोनों को धड़ दबोचा, और दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक राइफल मैगजीन सहित , एक एसo बीo 0बीo एलo बंदूक , दो देशी कट्टा , 2 जिंदा गोली , और 3 ज़िंदा कारतूस 12 बोर का , व एक खोखा भी बरामद किया है. दोनों टीएसपीसी संगठन के सदस्य हैं,पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी ।