पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जिले में अवस्थित रुग्ण एवं बंद इकाइयों को पुनर्जीवित करने हेतु महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बोकारो ने सभी औधोगिक संघो से सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 राज्य के औद्योगिक विकास के लिए राज्य में अवस्थित रुग्ण एवं बंद इकाइयों को पुनर्जीवित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी के तहत धनबाद एवं बोकारो जिले में कितने लघु एवं मध्यम तथा अन्य क्षेत्र प्रक्षेत्र की रुग्ण एवं बंद इकाइयां हैं। इसका सही आकलन उपलब्ध नहीं होने के कारण वित्तीय प्रोत्साहन का आकलन करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। उक्त बात की जानकारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बोकारो श्री दीपक कुमार शर्मा ने दिया। उन्होंने अध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल चास एवं झारखंड स्माइल टाइनी सर्विस एंड बिजनेस इंटरप्राइजेज एसोसिएशन बोकारो तथा झारखण्ड़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बोकारो स्टील सिटी बोकारो को पत्र देकर जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही एक प्रपत्र भी दिया गया है जिसे जल्द से जल्द जांच कर भेजने को कहा गया है। उन्होंने सभी औधोगिक संघो से अनुरोध किया कि अपने क्षेत्राधीन रुग्ण एवं बंद उधोगो की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।