Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सेवा सप्ताह कार्यक्रम

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पाटन भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में पूरे विधानसभा के युवाओं द्वारा मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम शुरू किया गया।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पाटन भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में पूरे विधानसभा के युवाओं द्वारा मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम शुरू किया गया। सेवा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक मौका है एक महापुरुष के जीवन को अपने जीवन मे उतारकर सेवा के प्रति समर्पित होने का। विज्ञापन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये पूरा सप्ताह हमे सेवा को समर्पित करना है। इस मौके पर पिंकी विश्वकर्मा, अशोक तिवारी,  विपुल गुप्ता उज्ज्वल पांडेय, श्रीकांत तिवारी, अभिषेक सिंह, गौतम सिंह, अजय सोनी, रिंकी गुप्ता, श्रीकांत पांडेय, रितिक उपाध्याय, राहुल उपाध्याय और युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।