Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अवैध बालू

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अवैध बालू परिवहन के विरूद्ध जिला खनन टास्क टीम की बड़ी कार्रवाई।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पलामू- अवैध बालू परिवहन के विरूद्ध जिला खनन टास्क टीम की बड़ी कार्रवाई। अवैध बालू से भरा 14 चक्का ट्रक हुआ जब्त। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देशन पर DMO आनंद कुमार और सदर SDO राजेश साह की संयुक्त कार्रवाई। जब्त वाहन को रेहला थाना को किया गया सुपुर्द। रेहला थानाक्षेत्र से हुई जब्ती।

पांकी थाना प्रभारी ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर को किया जप्त

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पांकी थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने रविवार की रात्रि पांकी थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर को जप्त किया है, इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर को जप्त किया है गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन मालिकों की पहचान की जा रही है साथी खनन विभाग को इसकी जानकारी देते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।

चैनपुर के इलाके से पकड़ा गया अवैध बालू के स्टॉक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  चैनपुर के इलाके से पकड़ा गया अवैध बालू के स्टॉक, सदर एसडीएम राजेश कुमार शाह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई। विज्ञापन

पुलिस अनुमंडल विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने नावा बाजार थाना क्षेत्र के राजहरा बालू घाट से देर रात अवैध बालू लदा चार ट्रैक्टर जब्त किया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 पुलिस अनुमंडल विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने नावा बाजार थाना क्षेत्र के राजहरा बालू घाट से देर रात अवैध बालू लदा चार ट्रैक्टर जब्त किया है। सभी जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध नावा बाजार थाने में अग्रेतर कार्रवाई  शुरू कर दी गयी है। विज्ञापन

बालू घाटों का निरीक्षण करने निकले खनन पदाधिकारी ने दो हाईवा पकड़ा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी ++917979886793  जिला खनन पदाधिकारी योगेंद्र बड़ाइक के नेतृत्व में बिशुनपुरा बाकी नदी के विभिन्न बालू घाटों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पिपरी, अमहर, जतपुरा, दर, पतिहारी बालू घाट शामिल है। वहीं मझिआंव से आ रहे बालू लदे दो हाइवा को पकड़ कर थाना को सुपुर्द किया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों हाइवा ओवर लोडिंग में पकड़ा गया है। साथ ही हाइवा को चलान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के विभिन्न बालू घाटों परअवैध बालू उठाव को लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा।

अबैध बालू लदा ट्रेक्टर, हुआ जब्त

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  आखिर किसी दिन न किसी दिन अबैध कारोबार पकड़ा ही जाता है। सूत्रानुसार कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत- घटहुआँ कला निवासी- संजय गुप्ता का महिंद्रा यूवो 415 डीआई ट्रेक्टर से हमेशा अबैध बालू का कारोबार हुआ करता था। शुक्रवार की दोपहर में राणाडीह बालू घाट के सामने कोयल नदी से कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी- जोहन टुड्डू द्वारा उक्त नम्बर का महिंद्रा ट्रेक्टर बालू लदे जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर कोयल नदी से अवैध बालु का उठाव कर रहा था। लगातार अबैध बालू का उठाव व कारोबार पर शिकंजा कसने हेतु उक्त ट्रेक्टर को पकड़ कर ग्रामीणों द्वारा कांडी थाना व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सूचना दि गई। सूचना पाकर पहुंचे कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी- जोहन टुड्डू व एसआई- राहुल कुमार ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लेकर चले गये। इस सम्बंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी- जोहन टुड्डू ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक व ट्रैक्टर के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी ट्रैक्टर...

गुमला जिले में हो रहे अवैध बालू के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार की सुबह हुई छापामारी अभियान में गुमला थाना पुलिस ने बालू से लदे नौ ट्रक को जब्त किया।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  जिले में हो रहे अवैध बालू के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार की सुबह हुई छापामारी अभियान में गुमला थाना पुलिस ने बालू से लदे नौ ट्रक को जब्त कर लिया। बालू लदे जब्त सभी ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है और चालकों को हिरासत में ले लिया है। जिन चालकों को थाना में रखा गया हैं उनमें बिरसू उरांव, उत्तम उरांव, अजय उरांव, पारस नाथ साहु, बुद्धेश्वर कच्छप, संदीप उरांव, सोभित उरांव, बाबूराम उरांव के नाम शामिल है। एक ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। जिला खान निरीक्षक राजेश हांसदा ने जब्त सभी नौ ट्रैक्टर सहित ट्रैक्टर के चालक और ट्रैक्टर मालिक सहित बालू के अवैध उठाव एवं ढुलाई में संलिप्त लोगों के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 खरौंधी थाने की पुलिस ने तोरेलावा पंडा नदी से अवैध बालू का उठाव कर ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया है। बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव के निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अर्जुन पासवान ने बताया थाना क्षेत्र के तोरेलावा पंडा नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी।  सूचना मिलते ही पुलिस दल को स्थल पर भेजा गया। जहां नदी से ट्रैक्टर पर बालू लोड करके ड्राइवर भाग रहा था। जब ड्राइवर को पकड़ कर पूछताछ किया गया तो वह कुछ भी बालू के संबंध में नहीं बता सका। इसके बाद वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। लेकिन ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना ले लाया गया है।