Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अबैध बालू लदा ट्रेक्टर, हुआ जब्त

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
 आखिर किसी दिन न किसी दिन अबैध कारोबार पकड़ा ही जाता है। सूत्रानुसार कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत- घटहुआँ कला निवासी- संजय गुप्ता का महिंद्रा यूवो 415 डीआई ट्रेक्टर से हमेशा अबैध बालू का कारोबार हुआ करता था। शुक्रवार की दोपहर में राणाडीह बालू घाट के सामने कोयल नदी से कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी- जोहन टुड्डू द्वारा उक्त नम्बर का महिंद्रा ट्रेक्टर बालू लदे जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर कोयल नदी से अवैध बालु का उठाव कर रहा था। लगातार अबैध बालू का उठाव व कारोबार पर शिकंजा कसने हेतु उक्त ट्रेक्टर को पकड़ कर ग्रामीणों द्वारा कांडी थाना व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सूचना दि गई। सूचना पाकर पहुंचे कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी- जोहन टुड्डू व एसआई- राहुल कुमार ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लेकर चले गये। इस सम्बंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी- जोहन टुड्डू ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक व ट्रैक्टर के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी ट्रैक्टर मालिक कोयल नदी से अवैध तरिके से बालु का उठाव न करें, वर्ना पकडे़ जाने पर कार्रवाई अवश्य की जायेगी।

Comments