पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि पंडवा राजीव रंजन तिवारी फोटो: पाटन मोड़ कजरी स्थित कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद करते महाराणा प्रताप सिंह व अन्य पंडवा , पलामू: कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए पाटन मोड़ कजरी चौक पर वीर कुंवर सिंह की जयंती सादगी पूर्ण मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी महाराणा प्रताप सिंह ने शुक्रवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । महाराणा सिंह ने कहा कि कुंवर सिंह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सन् 1857 में विद्रोह का बिगुल फूंकते हुए दानापुर से लखनऊ तक जीत का परचम लहराया। ब्रिगेडियर डगलस की फौज उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकी। 23 अप्रैल, 1858 को बाबू वीर कुंवर सिंह ने जगदीशपुर के अपने किले पर कब्जा कर अंग्रेजी हुकूमत को जबरदस्त शिकस्त दी थी।1857 विद्रोह के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे। वे अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे। 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजों के साथ लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। आज उनके वीरगाथा को याद करने ...