Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जनकल्याणकारी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

समेकित विकास केंद्र भवन को जन कल्याणकारी कार्यों के लिए करें उपयोग:उपायुक्त

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 यूनिफाइड कमांड समिति/विशेष केंद्रीय सहायता की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई सम्पन्न उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति/विशेष केंद्रीय सहायता की जिला स्तरीय समिति की बैठक आज दिनांक 9 फरवरी 2021 को समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय वेश्म में सम्पन्न हुई। बैठक में आम जनों के हित व आवश्यकता के मद्देनजर विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई। साथ ही विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में के प्रस्तावित योजनाओं के चयन एवं अनुमोदन पर परिचर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पलामू जिले में विशेष केंद्रीय सहायता योजना से चयनित स्थलों पर बनाए गए 9 समेकित विकास केंद्र भवन का जन कल्याणकारी कार्यों के लिए उपयोग करें। उन्होंने कहा कि समेकित विकास केंद्र भवन में आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य, बैंकिंग, आधार, पीडीएस आदि की सुविधा हेतु कैंप का आयोजन निरंतर रूप से करें। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सुदूर क्षेत्रों में चल रहे विद्यालय भवनों में विद...