पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 नाट्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया जाना सराहनीय पहल है : उपायुक्त मेदिनीनगर:प्रतिनिधि: नाट्य कला में किसी भी चीज को परिभाषित करने की ताकत है. नाट्य कला को माध्यम बना कर अपनी बात आसानी से लोगो तक पहुचायी जा सकती है. इजेडसीसी व झारखण्ड सरकार के सांस्कृतिक निदेशालय द्वारा पलामू में नाट्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया जाना सराहनीय पहल है. इससे स्थानीय कलाकारों को उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा. उक्त बातें पलामू के उपायुक्त शशिरंजन ने कही. उपायुक्त ने शनिवार को बंगला पुस्तकालय में आयोजित इजेडसीसी के सात दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन समारोह में ये बातें कही. शिविर का उदघाटन करने के बाद उन्होंने कहा की बंगाली समिति द्वारा मासूम आर्ट ग्रुप के सहयोग से जिले के कला-संस्कृति को बढ़ाया जा रहा है यह सराहनीय है. उन्होंने कहा की कला के क्षेत्र में काम करने वालो को जिला प्रशाशन द्वारा हर संभव मदद किया जायेगा. विशिष्ट अतिथि पलामू के एनडीसी शैलेश कुमार सिंह...