Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिजली आपूर्ति

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

हुसैनाबाद में पिछले 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप्प

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - हुसैनाबाद में पिछले 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप्प , ऊमस भरी गर्मी से उपभोक्ता हैं परेशान, बिजली विभाग के जे ई प्रदीप कुमार ने बताया कि हमलोग बिजली आपूर्ति करने का कर रहे हैं प्रयास ,काम लगा हुआ है जल्द ही विद्युत आपूर्ति कर दिया जाएगा । विज्ञापन

रबदा लकड़मुड़ी टोला में शीघ्र बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे विभाग: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले शनिवार को अम्बेडकर नगर लकड़मुड़ी टोला में ताउते जैसे तुफान की वजह से धराशाई हुए ट्रांसफार्मर व पोल ,तार की शीघ्र बिजली विभाग मरम्मत कर बिजली चालू करने व बसौना टोला में पेयजल के लिए चापाकल बोर कराने की मांग को लेकर पूर्व प्रखण्ड प्रमुख रेणु देवी की अध्यक्षता मे ट्रांसफार्मर के समक्ष लकड़मुडी टोला पर प्रदर्शन कर, जिला प्रशासन से शीघ्र बिजली व पानी की व्यवस्था कराने की मांग की किया। प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने *बिजली बहाल करो,बसौना टोला में चापानल की व्यवस्था करो*  आदि नारे लगा रहे थे। उक्त मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा की अगर हमारी मागों पर शीघ्र गौर नहीं किया गया तो हम आगे भी आन्दोलन को विवश होंगे। शत्रु ने कहा कि इसी टोले पर हमारा आवासीय कार्यालय  है।आज तिसरा दिन बिजली गुल होने जा रहा है और मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहा हैं। वही बसौना टोला मे लोग पानी पीने के लिए परेशान हैं।जितना जल्द हो सके इस टोले में बिजली आपूर्ति सुनिश्च...

बुधवार को बैरिया फीडर में 33 केवी मेंटेनेंस को लेकर पलामू के कई इलाकों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  बुधवार को बैरिया फीडर में 33 केवी मेंटेनेंस को लेकर पलामू के कई इलाकों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद  रहेगी। बैरिया, लेस्लीगंज और पांकी का इलाका रहेगा प्रभावित ग्रामीण एसडीओ अरविंद कुमार ने दी जानकारी।

रांची में आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 रांची के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पारस टोली फीडर दिन के 11.35 से 12.55 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान अंडरग्राउंड केबल का काम होगा। इसके कारण नॉर्थ ऑफिस पाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में 1 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली नहीं रहेगी। इस इलाकों 2 घंटे बिजली नहीं रहेगी आज 33 केवी पॉलिटेक्निक सबवे स्टेशन से सुबह 11.00 से 1.00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी और 11 केवी अंडर केवल जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके कारण पीपी कंपाउंड, क्लब रोड, सुजाता चौक, मेन रोड, चर्च रोड पत्थलकुदवा और इकरा मस्जिद आसपास के इलाकों 2 घंटे बिजली नहीं रहेगी।