पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
झारखण्ड क्रांति मंच के बैनर तले शनिवार को अम्बेडकर नगर लकड़मुड़ी टोला में ताउते जैसे तुफान की वजह से धराशाई हुए ट्रांसफार्मर व पोल ,तार की शीघ्र बिजली विभाग मरम्मत कर बिजली चालू करने व बसौना टोला में पेयजल के लिए चापाकल बोर कराने की मांग को लेकर पूर्व प्रखण्ड प्रमुख रेणु देवी की अध्यक्षता मे ट्रांसफार्मर के समक्ष लकड़मुडी टोला पर प्रदर्शन कर, जिला प्रशासन से शीघ्र बिजली व पानी की व्यवस्था कराने की मांग की किया। प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने *बिजली बहाल करो,बसौना टोला में चापानल की व्यवस्था करो* आदि नारे लगा रहे थे। उक्त मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा की अगर हमारी मागों पर शीघ्र गौर नहीं किया गया तो हम आगे भी आन्दोलन को विवश होंगे। शत्रु ने कहा कि इसी टोले पर हमारा आवासीय कार्यालय है।आज तिसरा दिन बिजली गुल होने जा रहा है और मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहा हैं। वही बसौना टोला मे लोग पानी पीने के लिए परेशान हैं।जितना जल्द हो सके इस टोले में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे बिजली विभाग व बसौना टोला में चापानल की व्यवस्था किया जाए । प्रदर्शन में पूर्व मुखिया प्रत्याशी अमित कुमार,गीता देवी,संध्या देवी,फुलवा देवी, प्रमिला देवी,पंचम भारती,कृष्णा राम,कपिल राम,बिफन राम,जानकी राम समेत काफी लोग फेस मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित थे ।
Comments
Post a Comment