पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह सदस्य माटी कला बोर्ड झारखंड सरकार श्री अविनाश देव ने सकुशल वतन वापसी के लिए अपने स्कूल के पूर्व शिष्य रौशन कुमार सोनी पिता -संतोष सोनी को उनके गढ़वा स्थित आवास पर पहुंचकर शॉल और बुके देकर सम्मानित किया l श्री देव ने कहा की यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे महायुद्ध में अनगिनत लोग युद्ध की बलि चढ़ गए l चारों तरफ केवल विलाप चीत्कार सुनाई दे रहा हो , सामने लाशों का अंबार हो , आसपास बम के धमाके हो रहे हो ,खाने के राशन समाप्त हो चुके हो , अर्थात परिस्थितियां प्रतिकूल हो , धैर्य जवाब देने लगे हो , उस भयानक मंजर से सकुशल वतन वापसी होना एक नई जिंदगी मिलने के बराबर है l उम्मीद है कि आप इस जीवन को देशहित और सामाजिक सरोकार में संलग्न करके बेहतर मुकाम हासिल करेंगे l आपके उज्जवल भविष्य की अशेष शुभकामनाएं l इस अवसर पर उनके माता-पिता और अनेको ग्रामीण उपस्थित थे l