पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
डहरू राम रविदास के शवयात्रा में कंधा देकर पर्यावरणविद कौशल ने कहा हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मरणोपरांत भी अपनी आत्मा की शांति एवं जन्नत का दरवाजा खुला रखना चाहते हैं तो बच्चे से बुढ़ापे तक प्रकृति प्रेमी बंन कर पौधा अवश्य लगाएं शवयात्रा में कंधा लगाए पर्यावरणविद कौशल पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर निवासी डहरु राम रविदास की शव यात्रा में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने स्वर्गीय डमरू राम के परिजनों को ढांढस दिलाते हुए उन्हें एक क्विंटल चावल और 2100 नगद देकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया विज्ञापन इस अवसर पर छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद के भावी प्रत्याशी सह ग्राम पंचायत डाली बाजार के निवर्तमान मुखिया व विकास पुरुष अमित कुमार जायसवाल ने शोक व्यक्त करते हुए सांत्वना दी। निवर्तमान मुखिया श्री जायसवाल ने कहा कि जिस तरह वे अपने पंचायत में अबतक किसी की विरादरी की बेटी की शादी में या फिर किसी की भी मौत ...