Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जन्मोत्सव

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अमर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के 26वें जन्मोत्सव पर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक एवं शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला मार्ग का उद्धघाटन सम्पन्न

  पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 अमर शहीद लेफ्टिनेंट  अनुराग शुक्ला के 26वें जन्मोत्सव के पावन  अवसर पर सिंगरा खुर्द गांव में शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक एवं शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला मार्ग का उद्धघाटन पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी  के कर  कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला एवं डॉ विजय शंकर ओझा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद के प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजन कर भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर भारत माता की जय,  वंदे मातरम,  शहीद अनुराग शुक्ला अमर रहे  के गगनभेदी नारे गुंजते रहे। तत्पश्चात शहीद के माता पिता एवं आगंतुकों द्वारा 26 पौंड का केक काटा गया। इस अवसर पर शहीद की माता श्रीमती उषा शुक्ला एवं पिता श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला को माटी कला बोर्ड के सदस्य सह संत मरियम स्कूल के निदेशक श्री अविनाश देव जी के द्वारा सम्मान स्वरूप शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। पलामू के नामचीन कलाकारों द्वारा शिशिर ...

अमर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के 26वां जन्मोत्सव पर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक एवं शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला मार्ग का उद्धघाटन आज

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी आज 03 दिसम्बर 2020 दिन गुरुवार  अपराह्न 02:00 बजे दिन में अमर शहीद लेफ्टिनेंट  अनुराग शुक्ला के 26वां जन्मोत्सव पर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक एवं शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला मार्ग का उद्धघाटन पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी  के कर कमलों द्वारा सिंगरा खुर्द (शिव मंदिर के पास) किया जाएगा। ज्ञात हो कि अमर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला  का जन्म पलामू जिले के मेदनीनगर प्रखंड के सिंगरा खुर्द ग्राम में श्रीमती उषा शुक्ला एवं श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के घर में 03 दिसम्बर 1994 को हुआ था। हैं।  अनुराग शुक्ला मानव ही नहीं महामानव थे। जो प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। लोगों ने अमर शहीद को "युग पुरुष" की संज्ञा दी है। कहते हैं होनहार बिरवान के होत चिकने पात। यह युक्ति उनके लिए चरितार्थ होती है। वे  मृदुभाषी, अलौकिक, ओजस्वी, तेजस्वी  पराक्रमी, त्याग एवं बलिदान की मूरत थे। हमेशा दूसरों की दर्द को समझने वाले असहाय, अनाथ वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांगों का मदद करना उनके दिनचर्या में शामिल था।  ...