पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
अमर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के 26वें जन्मोत्सव पर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक एवं शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला मार्ग का उद्धघाटन सम्पन्न
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
अमर शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के 26वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सिंगरा खुर्द गांव में शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक एवं शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला मार्ग का उद्धघाटन पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला एवं डॉ विजय शंकर ओझा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद के प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजन कर भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीद अनुराग शुक्ला अमर रहे के गगनभेदी नारे गुंजते रहे। तत्पश्चात शहीद के माता पिता एवं आगंतुकों द्वारा 26 पौंड का केक काटा गया। इस अवसर पर शहीद की माता श्रीमती उषा शुक्ला एवं पिता श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला को माटी कला बोर्ड के सदस्य सह संत मरियम स्कूल के निदेशक श्री अविनाश देव जी के द्वारा सम्मान स्वरूप शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। पलामू के नामचीन कलाकारों द्वारा शिशिर शुक्ला के सानिध्य में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर शहीद के गौरवमयी जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। "शहीद अनुराग शुक्ला व्यक्ति नहीं वरन विचार थे। जो दूसरों के दुख से दुखी होने वाले तथा उनके निवारण हेतु सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने अपने अल्पकालीन समय में देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया जो युगों युगों तक शौर्य गाथा के रूप में वर्णित किया जाएगा। उनके जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए ताकि युवाओं को देश के प्रति समर्पण करने की प्रेरणा मिलती रहे। शहीद ने जीवन पर्यंत तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है। "पर उपकार वचन मन काया।
संत सहज सुभाऊ खगराया"।
इस अवसर पर पलामू सांसद ने कहा कि शहीद अनुराग शुक्ला ऐसे व्यक्तित्व थे जो बाल्यकाल से ही ऐसे अवसर खोजते रहते थे जो दूसरों को मदद कर सकें। इस अवसर का लाभ उठाते हुए उन्होंने अपने जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। ऐसे वीर शहीद को युगों-युगों तक याद किया जाएगा। जो अपने प्राण से ज्यादा दूसरे के प्राण बचाने में अपना कर्तव्य मानते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपमहापौर मंगल सिंह, पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर, विजयानन्द पाठक विभाकर पांडे, विनोद कुमार सिंह अविनाश देव, अविनाश वर्मा डॉ अमित प्रकाश उपाध्याय रुद्र शुक्ला भोला सिंह विजय ओझा सुबेदार मेजर कुलदीप खलखो कुलबुल दुबे विकास दुबे अमित शुक्ला कमल शुक्ला आशीष भारद्वाज सूर्यांश प्रताप सिंह मनोज कुमार बावली ईश्वरी पांडेय राम नरेश सोनी सहित ग्रामीण एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment