Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुआवजा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जिले में कोरोना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 50-50 हज़ार मिलेगा मुआवजा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शुरू की मुआवजा भुगतान की कार्रवाई जिले में कोरोना काल के दौरान मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सरकार के निर्देश के आलोक में 50 हज़ार रुपये  मुआवजे राशि का भुगतान किया जायेगा.इसके लिये जिले में प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है.इस बाबत उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारीयों को सभी आवश्यक करवाई करने हेतु निर्देशित किया है. विज्ञापन पीड़ित व्यक्ति को यहां करना होगा आवेदन मृतक के परिजन या आश्रित सभी विहित प्रपत्र में जरूरी कागजात सहित संबंधित सीओ कार्यालय,अनुमंडल कार्यालय एवं उपायुक्त कार्यालय में आवेदन समर्पित कर सकतें हैं.इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है. पीड़ित परिवार संबंधित अंचल कार्यालय में आवेदन करें:उपायुक्त उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के पीड़ित परिवारों से संबंधित अंचल कार्यालय में विहित प्रपत्र में सभी जरूरी कागजातों के साथ अपना आवेदन समर्पित करने की अपील की है.उन्होंने बताया कि आवेदन के पश्...

एनएच एवं बाईपास निर्माण कार्य की प्रक्रिया में लायें गति, 15 अगस्त के बाद शुरू करायें कामः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 7 अगस्त तक कैंप लगाकर रैयतों का मुआवजा राशि करें भुगतान आयुक्त ने की एनएच निर्माण एवं गढ़वा-रेहला बाईपास के लिए भू-अर्जन संबंधित प्रगति की समीक्षा! पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ(NH)- 75 एवं 98 के निर्माण एवं भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए 15 अगस्त के बाद एनएच एवं गढ़वा रेहला बाईपास का निर्माण कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करायें। इसके पूर्व 7 अगस्त 2021 तक संबंधित मौजों में कैंप लगाकर भूमि अधिग्रहण किये गये रैयतों का मुआवजा भुगतान कराना सुनिश्चित करायें, ताकि निर्माण कंपनी को कम-से-कम 80 प्रतिशत भूमि उपलब्ध कराई जा सके, जिससे कंपनी आसानी से कार्य शुरू कर सके।  यह बात है आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही आज आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय उच्च पथ 75 एवं 98 के निर्माण एवं भू अर्जन संबंधित कार्य प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहे थे।  आयुक्त ने संबंधित रैयतों को मुआवजा भुगतान में गति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुआवजा भुगतान में शिथिलता से निर्माण कंपनी ...

मुआवजे की राशि जल्द ले किसान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले में संचालित परियोजना एन एच -98 अंतर्गत हरिहरगंज के हितबद्ध रैयतों द्वारा मुआवजे की राशि कम होने के कारण भुगतान लेने में असमर्थता जतायी जा रही है।इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने प्रावधानों के अनुसार अपर समाहर्ता पलामू को मध्यस्थ नियुक्त किया है जो संबंधित अधिनियम के तहत मध्यस्थता की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचाट पारित करेंगे। विज्ञापन उपायुक्त श्री शशि रंजन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित हितबद्ध रैयत आपत्ति आवेदन के साथ मुआवजे की राशि प्राप्त कर लें और उनके आपत्ति आवेदन पर अपर समाहर्ता पलामू द्वारा समुचित सुनवाई के पश्चात विधि सम्मत निर्णय लेकर पुनः मुआवजा की राशि का निर्धारण किया जाएगा तथा इस अंतर राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

जमीन सत्यापन के बाद नौकरी और मुआवजा दिया जायेगा : जीएम

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सीसीएल के ढोरी जीएम एम के अग्रवाल की अध्यक्षता में ढोरी एरिया कार्यालय के सभागार मे समाधन निष्पादन  तन्त्र की बैठक आयोजन किया।यंहा बेहतर उत्पादन बढ़ाने ,बंद पिछरी कोलियरी चालू करने और  अमलो बस्ती के ग्रामीणों को  शिफ्टिंग को लेकर सासंद व विधायक प्रतिनिधि,प्रमुख,स्थानीय नेता और अंचल अधिकारियो के साथ  विस्तार पूर्वक चर्चा किया।जीएम श्री अग्रवाल  ने कहा कि पिछरी के रैयत अपनी जमीन के सत्यापन के लिए सीओ कार्यालय में कागजात जमा करें। कहा कि विस्थापितों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा । कहा कि अभी तक 375 रैयतों ने कागज जमा किया है। कहा कि सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के  भविष्य में कोयला खनन मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बंद खदानों को चालू करने तथा खदान के विस्तार की दिशा में प्रब‍ंधकीय कार्रवाई काफी तेज है। खासकर बंद पिछरी कोलियरी की भावी योजना को ले सीसीएल मुख्यालय काफी सक्रिय है।  कहा कि रैयतो को  कोल इंडिया के आर आर पॉलिसी के तहत नौकरी पुनर्वास और मुआवजा दिया जाएगा ।बंद कोलियरी को चालू होने दे। कोलि...

लेस्लीगंज प्रखण्ड मे आग से जले 9 दुकानदार भाइयो को जल्द से जल्द मीले मुआबजा- युवा नेता रूद्र शुक्ला

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्यासी युवा नेता  श्री रूद्र शुक्ला ने  लेस्लीगंज प्रखण्ड मुख्यालय बाजार प्रागण मे लगे आग से आगजनी में जले 9 दुकानों को जलने की खबर सुन कर लेस्लीगंज बाजार पहुँच कर  वहाँ के दुकनदार भाइयो से मुलकात किया साथ ही वहाँ की बस्तुगत स्थिति से अवगत हुए।  युवा नेता ने बोला कि आग से जले 9 दुकानों  में दुकानदार भाइयो को भारी छति पहुँची है जिसके दुकानदार भाई आहत है इसके पहले भी वर्ष  2017 मे आग लगने से उस समय भी भारी सख्या में दुकानें जली थी पर मुआबजा के नाम पर दुकानदार भाई ठगे रह गए  जिसका मुआवब्जा अभी तक नही मिला सका । 10/9/2020 को आगजनी में जले 9 दुकानदार भइयो को साथ ही 2017 में भी आग से जले दुकानदार भइयो को सरकार मुआबजा दे जिससे दुकानदार भाई इस दुख के घड़ी से निकल सके । साथ ही इस तरह की घटना फिर न घट सके इसका भी ध्यान रखा जाय  इसकी उचित जांच किया जाय।