पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले में संचालित परियोजना एन एच -98 अंतर्गत हरिहरगंज के हितबद्ध रैयतों द्वारा मुआवजे की राशि कम होने के कारण भुगतान लेने में असमर्थता जतायी जा रही है।इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने प्रावधानों के अनुसार अपर समाहर्ता पलामू को मध्यस्थ नियुक्त किया है जो संबंधित अधिनियम के तहत मध्यस्थता की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंचाट पारित करेंगे।विज्ञापन
उपायुक्त श्री शशि रंजन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित हितबद्ध रैयत आपत्ति आवेदन के साथ मुआवजे की राशि प्राप्त कर लें और उनके आपत्ति आवेदन पर अपर समाहर्ता पलामू द्वारा समुचित सुनवाई के पश्चात विधि सम्मत निर्णय लेकर पुनः मुआवजा की राशि का निर्धारण किया जाएगा तथा इस अंतर राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment