Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अपराधी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रिवाल्वर के बल पर दिनदहाड़े सीएससी संचालक से 25 हजार की लूट

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  संवाददाता पलामू +917979886793 पचंबा स्टेट बैंक के सामने स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में रिवाल्वर की नोक पर तीन युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की मंशा से पहुंचे तीन युवक रिवाल्वर का भय दिखाकर सीएससी संचालक मो. सोहैल अख्तर से करीब पच्चीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। तीनों एक काले रंग की बाइक पर सवार होकर सीएससी के पास पहुंचे। सड़क किनारे बाइक रोककर दो युवक ग्राहक बनकर सीएससी के अंदर चले गए और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद उसी बाइक से सामनेवाली गली की ओर फरार हो गए।

रांची में अपराधी बेलगाम हैं।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  संवाददाता पलामू +917979886793  रांची में अपराधी बेलगाम हैं। ओरमांझी में सिर कटी युवती के शव मामले की गुत्थी 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं सुलझा पाई है। इसी बीच राजधानी में एक और दुष्कर्म की घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश की गई हालांकि आरोपितउसे मरा हुआ समझकर वहां से चला गया लेकिन महिला की सांसे चल रही थी ।थोड़ी देर बाद जब उसे होश आया तो महिला पास के एक अस्पताल पहुंचकर आपबीती डॉक्टरों को सुनाई। डॉक्टरों ने उसके इलाज कर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। फिलहाल पीड़िता रिम्स में भर्ती है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपितके खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में केस दर्ज किया है ।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना में आगे की जांच जारी है। सूत्रों ने बताया कि युवक नाबालिग बताया जा रहा है। महिला 25 वर्ष की बताई जा रही है। घटना हवाई नगर दोपहर की हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने मह...

कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह-राजू तिर्की गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बहलोलवा से पुलिस ने पलामू के कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह और राजू तिर्की के तीन गुर्गों को दबोचा है। गिरफ्तार लोगों के पास से एक देशी कट्टा व तीन जिंदा गोली बरामद की गई।  गिरफ्तार अपराधियों में शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाटोली निवासी चितरंजन कुमार सिंह के पुत्र आदर्श सिंह, सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा निवासी श्यामसुंदर महतो के पुत्र विरेंद्र महतो, चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी रामाशंकर प्रसाद गुप्ता के पुत्र अमित गुप्ता शामिल हैं। पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हथियार के साथ मोटरसाइकिल से किसी घटना को अंजाम देने के लिए बहलोलवा होते हुए खनवा की ओर जा रहे हैं।  दोनों व्यक्ति राजू तिर्की के नाम पर काम करते हैं। राजू के नाम पर जमीन के कारोबार में बिचैलियों की भूमिका निभाते हैं। बताया कि तत्काल सदर एसडीपीओ के विजय शंकर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए बहलोलवा रोड में छापामारी व वाहनों ...

अवैध हथियार चलानेवाले अपराधियों को बिना संकोच मार गिराए : डीजीपी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 झारखंड पुलिस के डीजीपी एमवी राव ने शनिवार को कहा कि हथियार लेकर चलने वाले अपराधियों को मार गिराने में पुलिस कर्मी तनिक भी संकोच न करें।  उन्होंने कहा कि अपराधियों को मार गिराने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोटेक्शन मिलेगा। गुमला सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए डीजीपी ने घाघरा में रांची सेंट जेवियर्स की छात्रा ममता खाखा और उसके भाई संजीव रंजन की हत्या को जघन्य और क्रूरतम अपराध करार दिया। डीजीपी घाघरा में घटनास्थल का मुआयना करने के बाद लौटे थे। उन्होंने कहा कि इस घटना को सामान्य अपराध की श्रेणी में नही रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस घटना को नजदीक से जानने के इरादे से ही वह पहुंचे हैं और पीडि़त परिजनों से मुलाकात की है। ढिलाई बरतनेवाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज डीजीपी ने कहा कि दोहरे हत्याकांड में किसी भी तरह की ढिलाई बरतनेवाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।  आरोपियों का स्पेशल कोर्ट में होगा ट्रायल डीजीपी ने कहा कि भाई-बहन हत्याकांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ स्प...

झारखंड में चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के एरिया कमांडर रामेश्वर उर्फ राजेश महतो उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  झारखंड में चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के एरिया कमांडर रामेश्वर उर्फ राजेश महतो उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी (टंडवा) आशुतोष सत्यम ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सली राजेश उर्फ पहाड़ी बचरा बस्ती में फुटबॉल मैच देखने आया है। इसी आधार पर एरिया कमांडर की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफतार कर लिया गया। नक्सली के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाईल बरामद किये गये हैं। सत्यम ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर के खिलाफ चतरा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग समेत कई अन्य जिले के अलग-अलग थाने में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल के दिनों में रांची के बुड़मू में हुए मोहन यादव और संतोष लोहरा की हत्या में भी इसकी संलिप्ता थी। पूछताछ के क्रम में राजेश ने कई मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ के बाद नक्सली को कड़ी सुरक्षा में ...

हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  सिसई थाना प्रभारी एसएन मंडल के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार के साथ फोरी के रहने वाले अपराधी मिन्नत खान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिसई बाजार टाड़ में छापामारी के लिए पहुंची तो मिन्नत एक दुकान में छिपने का प्रयास कर रहा था। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ सिसई थाना में आ‌र्म्स एक्ट, गुमला के सिसई रोड स्थित प्रकाश होटल के मैनेजर की हत्या, फोरी गांव में डकैती एवं गुमला थाना क्षेत्र में शंकर मालाकार की हत्या के खिलाफ मामला दर्ज है। वह इन मामलों में जेल भी गया था। एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि साप्ताहिक हाट सिसई में वह व्यापारियों को लूटने की मंशा से पहुंचा था।

राजधानी रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची पुलिस लगातार अपराधियों पर अंकुश लगा रही है।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  राजधानी रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची पुलिस लगातार अपराधियों पर अंकुश लगा रही है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 60 दिनों में रांची पुलिस ने 234 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस नहीं राज्य के कई जिलों के लिए आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर अमन साहू सहित कई बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है ।इसके अलावा रांची पुलिस ने अलग-अलग उग्रवादी संगठन के पांच उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बीते 12 जुलाई को रांची के चार बड़े कोयला कारोबारी की हत्या करने आए अमन साहू गैंग के 5 अपराधी भी शामिल हैं। 20 जुलाई को कई जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी अमन साहू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा दिवंगत बिल्डर अभय सिंह से दो करोड़ रंगदारी मांगने और फायरिंग करने वाले चार शूटर को भी गिरफ्तार किया गया था। अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार हो रही है छापेमारी रांची जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रांची...

व्यवसायी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाये एक लाख रुपये

  पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक छोटे व्यवसायी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख रूपये उड़ा लिये हैं. लॉकडाउन के कारण पहले से ही तंगी झेल रहे व्यवसायी की इस धोखाधड़ी के बाद आर्थिक स्थिति और भी चरमरा गई है. जैसे-तैसे कारोबार कर व्यवसायी द्वारा थोड़ी बहुत पूंजी बचाकर बैंक में जमा की गयी थी। खाते का स्टेटमेंट निकालने पर मामला सामने आया  हैदरनगर बाजार के व्यवसायी आशुतोष कुमार सोनी के भारतीय स्टेट बैंक के खाता से एक लाख रुपए की निकासी साइबर अपराधियों ने कर ली है. भुक्तभोगी को इसका तब पता लगा, जब वह एसबीआइ की हैदरनगर शाखा कार्यालय में अपने खाते का स्टेटमेंट निकालने गया। 10 दिनों में गायब हुए सारे रुपये आशुतोष ने बताया कि विगत दस दिनों के अंदर उसके खाते से करीब एक लाख रुपए गायब हुए हैं. उन्होंने बताया कि वे फोन पे भी यूज करते हैं. ग्राहक को फोन पे के माध्यम से भी भुगतान किया करते हैं. शुक्रवार को उन्हें पैसे की आवश्यकता हुई तो वह बैंक गये. बैंक जाने पर उन्हें बताया गया कि उनके खाते में शेष एक रुपया भी न...