पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक छोटे व्यवसायी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख रूपये उड़ा लिये हैं. लॉकडाउन के कारण पहले से ही तंगी झेल रहे व्यवसायी की इस धोखाधड़ी के बाद आर्थिक स्थिति और भी चरमरा गई है. जैसे-तैसे कारोबार कर व्यवसायी द्वारा थोड़ी बहुत पूंजी बचाकर बैंक में जमा की गयी थी।
खाते का स्टेटमेंट निकालने पर मामला सामने आया
हैदरनगर बाजार के व्यवसायी आशुतोष कुमार सोनी के भारतीय स्टेट बैंक के खाता से एक लाख रुपए की निकासी साइबर अपराधियों ने कर ली है. भुक्तभोगी को इसका तब पता लगा, जब वह एसबीआइ की हैदरनगर शाखा कार्यालय में अपने खाते का स्टेटमेंट निकालने गया।
10 दिनों में गायब हुए सारे रुपये
आशुतोष ने बताया कि विगत दस दिनों के अंदर उसके खाते से करीब एक लाख रुपए गायब हुए हैं. उन्होंने बताया कि वे फोन पे भी यूज करते हैं. ग्राहक को फोन पे के माध्यम से भी भुगतान किया करते हैं. शुक्रवार को उन्हें पैसे की आवश्यकता हुई तो वह बैंक गये. बैंक जाने पर उन्हें बताया गया कि उनके खाते में शेष एक रुपया भी नहीं है. उन्होंने स्टेटमेंट निकलवाया, जिससे पता लगा कि दस दिनों में साइबर अपराधियों ने उसके खाते की पूरी रकम निकाल ली है. जिसमें 28 अगस्त को 28 हजार रुपए निकाले गये हैं।
एसबीआइ के क्षेत्रीय कार्यालय में की शिकायत
आशुतोष ने इस संबंध में एसबीआइ के क्षेत्रीय कार्यालय व प्रधान कार्यालय को ई-मेल किया है. उन्होंने बताया कि वह मेदिनीनगर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायेंगे. बैंक के स्टेटमेंट के माध्यम से अपराधियों तक पुलिस को पहुंचने में सहायता मिलेगी।
Comments
Post a Comment