पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मंगलवार को पलामू जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से अलग रहेंगे। सुबोध सिन्हा। मेदिनीनगर ,झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची के सदस्य हेमंत कुमार सिकरवार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मंगलवार को पलामू जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अपने को अलग रखेंगे। साथ ही काला बिला लगाएंगे ।उक्त आशय की जानकारी पलामू जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा ने नोटिस निर्गत कर दी हैं। उन्होंने बताया कि इस आशय का पत्र पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आयुक्त , उपायुक्त, पलामू अपर समाहर्ता ,सदर अनुमंडल पदाधिकारी,एल आर डी सी, के अलावे बंदोबस्त न्यायालय में भी दे दी गई है ।उन्होंने हेमंत सिकरवार पर हुए जानलेवा हमला की घटना की निंदा की है। एवं दोषी व्यक्तियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। विज्ञापन