Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिविर

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जिले के सभी अंचलों के प्रत्येक हफ्ता में लगाया जायेगा विशेष शिविर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  अगले दो महीने तक लगाया जायेगा शिविर  शिविर में खतियानी रैयतों के उत्तराधिकारियों एवं आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल-खारिज़ मामलों का किया जायेगा निष्पादन जिले के सभी अंचलों के प्रत्येक हल्का में खतियानी रैयतों के उत्तराधिकारियों एवं आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल-खारिज़ करने हेतु विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जायेगा.15 मार्च से 15 मई तक प्रत्येक कार्य दिवस पर  सभी हल्का में यह शिविर लगाया जायेगा.शिविर में संबंधित हल्का के हल्का कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. सभी सीओ को शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश शिविर के आयोजन के संबंध में उपायुक्त शशि रंजन ने सभी अंचलाधिकारियों को अपने क्षेत्र में शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार  कराने का निर्देश दिया है साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सूचित करने की बात कही है.उन्होंने रैयतों से अनावश्यक कागजातों की मांग नहीं करने पर बल दिया. विज्ञापन कम से कम रिजेक्शन करने के निर्देश उपायुक्त श्री रंजन ने सभी अंचल अधिकारियों से आपसी...

मां तारा सेवा क्लीनिक तूकबेरा के द्वारा लगाया गया प्रखण्डों में निशुल्क जांच शिविर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मां तारा सेवा किलनिक तुकबेरा के सौजन्य से पाटन प्रखंड के निमिया में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 45 मरीजों का इलाज किया गया जिसमें ब्लड प्रेशर जाँच शुगर जांच आवाम ब्लड जांच निशुल्क किया गया निशुल्क जांच  कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक अभियान चलाया गया इसके उपरांत स्वास्थ्य जांच शिविर के मौके पर केल्हार पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जैनुल सिद्ध की की उपस्थित हुए. मां तारा सेवा क्लेनिक तुकबेरा के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक अभियान चलाया जा रहा है निशुल्क जांच शिविर में ग्रामीणों ने कार्य की सराहना किया शिविर में इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में मां तारा सेवा क्लीनिक के प्रबंधक कुणाल दुबे सभी उपस्थित मरीजों एवं उनके परिवार वालों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के एवं अपने घरों के अगल-बगल को स्वच्छ रखने एवं सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना गोल्डन कार्ड के द्वारा इलाज कराने ...

उपायुक्त के निर्देश पर समाहरणालय में बूस्टर डोज़ हेतु लगाया गया विशेष शिविर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर सोमवार को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु समाहरणालय कर्मी व उनके परिजनों के लिए समाहरणालय परिसर में विशेष टीकाकरण अभियान के तहत शिविर लगाया गया.इस दौरान वैसे सरकारी कर्मी जिन्हें सेकंड डोज़ लिये नौ माह हो चुके हैं उन्हें बूस्टर डोज़ दिया गया.इस दौरान सूचना भवन के गौरव,परिवहन कार्यालय के पप्पू समेत अन्य सरकारी कर्मी एवं उनके परिजनों को बूस्टर डोज लगाया गया.इस विशेष शिविर में शामिल लोग बगैर किसी हिचक या डर के टीका ले रहे थे.शाम चार बजे तक कुल 70 से अधिक लोगों को बूस्टर डोज़ दिया जा चुका है. विज्ञापन

आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अंतिम दिन छः पंचायतों में हुआ शिविर का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाने वाले शिविर का आज समापन हो गया.इसके तहत आज अंतिम दिन जिले के पाटन के लोइंगा,मनातू के डुमरी,तरहंसी के गोइंदी,नीलांबर-पीतांबरपुर के डबरा,सतबरवा के बकोरिया,एवं पांकी के केकरगढ़ पंचयात में शिविर का आयोजन किया गया.पूर्व की तरह ही आज भी विभिन्न पंचायतों में लगे शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.किसी को जॉब कार्ड तो किसी का ऑन स्पॉट पेंशन निर्गत किया गया.वहीं बड़ी संख्या में श्रमिकों ने अपना निबंधन कराया. सभी शिविर में लोगों को कोरोना का टीका दिया गया एवं स्वास्थ्य की भी जांच की गयी. जिले में 27 दिसंबर तक कुल 324 शिविरों का किया गया आयोजन आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले में 27 दिसंबर तक कुल 324 शिविर लगाए गए.इस दौरान इन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 243333 आवेदन प्राप्त किये गये जिसमें से 128456 आवेदनों का निष्पादन भी कर दिया गया.वहीं विभिन्न त्रुटियों के कारण ...

आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नीलांबर-पीतांबरपुर के डबरा में लगाया गया शिविर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 शिविर में 230 से अधिक लोगों  को कोरोना का टीका,27 लोगों का स्वास्थ्य जांच आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नीलांबर-पीतांबरपुर के डबरा पंचायत में शिविर आयोजित किया गया.राज्य सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर लगाये गये गये इस शिविर में पेंशन,जमीन,कृषि, प्रधानमंत्री आवास योजना, केसीसी,मनरेगा,निबंधन व जन वितरण प्रणाली सहित अन्य स्टाल लगाये गये.बीडीओ सच्चिदानंद महतो द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.कार्यक्रम में बीडीओ, मुखिया,पूर्व मुखिया,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,सभी वार्ड मेंबर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.शिविर में ऑन स्पॉट कई लोगों को इ-श्रम कार्ड दिया गया.वहीं 230 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया एवं 27 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया.इसी तरह विभिन्न विभागों से कुल 600 से अधिक आवेदन आये जिसमें से 250 से अधिक आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया. विज्ञापन सोमवार को इन प्रखंडो में आयो...

24 दिसंबर शुक्रवार को डालटनगंज में निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर गंगा हॉस्पिटल में

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सैमफोर्ड हॉस्पिटल कोकर चौक राँची एवं गंगा हॉस्पिटल डालटनगंज के द्वारा एक निशुल्क  स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन 24 दिसंबर शुक्रवार को किया जा रहा है। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस शिविर में सैमफोर्ड हॉस्पिटल राँची के जाने माने सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष रंजन उपस्थित रहेंगे। सैमफोर्ड हॉस्पिटल के मैनेजर अमित चन्देल ने  बताया कि हृदय से सम्बंधित जैसे कि दिल की धड़कन बढ़ जाना , सांस लेने में तकलीफ एवं थकावट , चलते समय सीने में दर्द महसुस करना,  जी मचलाना या भुख कम लगना  वैसे मरीज आ कर निशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर का परामर्श ले सकते है।  आप गंगा हॉस्पिटल  डालटनगंज  पलामु में आये इस शिबिर में निःशुल्क स्वास्थ जांच  शिविर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए आप हम से भी संपर्क कर सकते है विज्ञापन

सतबरवा के दुलसुलमा पंचायत में लगाया गया शिविर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 भगवान बिरसा की जयंती व सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर तक चलने वाले "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत आज सतबरवा के दुलसुलमा पंचायत में सरकारी योजनाओं का शिविर लगाया गया। इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में पेंशन आदि से जुड़ी समस्याओं का भी निराकरण समेत कंबल,जॉब कार्ड समेत अन्य परिसंपत्ति का वितरण किया गया। लगाए गए स्टॉल में मुख्य रूप से आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास एवं परियोजना विभाग, निर्वाचन, आवास योजना, मनरेगा योजना, तेजस्विनी, राष्ट्रीय ग्राम ग्रामीण आजीविका मिशन कृषि, आत्मा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, बैंक इत्यादि के द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसमें आमजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ हीं समस्याओं का समाधान किया गया। साथ हीं कोविड के मद्देनजर वैक्सिनेशन कैम्प भी लगाया गया, जहां शेष बचे लोगों का टीकाकरण किया गया। कार्यक्...

आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पाटन के पचकेड़िया पंचायत में लगाया गया शिविर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पाटन प्रखंड के पचकेड़िया पंचायत में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ,सीओ तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा फूलो झानो आशीर्वाद योजना अंतर्गत महिला कविता देवी को रोजगार करने हेतु 10 हजार रुपए ब्याज मुक्त ऋण दिया गया तथा योग्य लाभुको को जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, धोती-साड़ी,कंबल इत्यादि का वितरण किया गया। मेडिकल टीम द्वारा कोरोना का टिका दिया गया तथा दवा का वितरण किया गया। पंचायत की ग्रामीण जनता द्वारा आवेदन देकर अपनी समस्या का निबंधन कराया गया जिसका समाधान संबंधित विभाग के पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। गुरुवार को इन प्रखंडो में आयोजित किया गया कार्यक्रम आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले के हैदरनगर के सड़ेया,चैनपुर के महुगावां,पाटन के पचकेड़िया,नीलाम्बर-पिताम्बरपुर के नौडीहा,व पांकी के ढूब पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। विज्ञापन शुक्रवार को 5 प्रखंडों में आयोजित किया जाय...

झारखंड सरकार के दो वर्ष पुरे होने पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रबदा पंचायत में लगा शिविर

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावाबाजार प्रतिनिधि +917979886793 रबदा शिविर में ऑन स्पोर्ट्स 16 विभागों के ग्रामीणो के मिला लाभ शिविर के माध्यम से 16 विभागों का स्टॉल लगाकर ऑन स्पोर्ट्स ग्रामीणो को दिया गया लाभ:बीडीओ नावा बाजार प्रखड के रबदा पंचायत सचिवालय मे सोमवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया ।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रंखड प्रमुख रविंद्र पासवान,बीडीओ राकेश श्रीवास्तव,जिला पार्षद अनुज राम, जे के एम केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मुखिया विरेंद्र राम, बसपा जिला अध्यक्ष संतोष प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया । शिविर में विभिन्न 16 विभाग के स्टॉल लगाया गया था। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने सभी विभागों के ऑन स्पॉट्स लाभ ले रहे थे ।  जहां कार्यक्रम के संचालन कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने किया ।  उक्त मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत श्रेत्र के सभी पंचायतों में शिविर पंचा...

आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पांकी के माड़न में हुआ शिविर का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,परिसंपत्तियों का किया गया वितरण आपके घर में योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही शिविर का एकमात्र उद्देश्य:उपायुक्त करिहें हेमंत भइया सबके काम,आइल सरकार आपके द्वार गीत से लोगों को योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक अबका तोहरा चाही भइया,सरकार आइल द्वार,होई सबनी के उत्थान भइया सरकार आइल द्वार,करिहें हेमंत भइया सबके काम,आइल सरकार आपके द्वार.यह नज़ारा जिले के पांकी प्रखंड के माड़न पंचयात का था.यहां रविवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम  के तहत शिविर का आयोजन किया गया था.शिविर में जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया.शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि रंजन शामिल हुए.वहीं शिविर में उपायुक्त के अलावा पांकी बीडीओ निर्भय कुमार,स्थानीय मुखिया साजदा खातून,पूर्व मुखिया मंजू देवी,झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के मैनेजर,व पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य ...

प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता शिविर 10 से,दिव्यांगता प्रमाण पत्र से वंचित दिव्यांगजनों को होगा लाभ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन के निदेश पर पलामू जिले के सभी स्वास्थ्य प्रखंडों में दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसकी शुरुआत 10 दिसम्बर से होगी। शिविर को लेकर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने मेडिकल टीम का गठन किया है। साथ ही सभी प्रखंडों के लिए तिथि निर्धारित की है। हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में 10 दिसम्बर को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में हैदरनगर, मोहम्मदगंज और हुसैनाबाद के लाभुक भाग ले सकेंगे। छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में 11 दिसम्बर को शिविर का आयोजन होगा, इसमे छतरपुर और नॉडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के लाभुक हिस्सा ले सकेंगे। हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र में 13 दिसम्बर को शिविर का आयोजन होगा। इसमे हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड क्षेत्र के लाभुक भाग ले सकेंगे। विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर 14 दिसम्बर को लगेगा। उंटारी रोड, विश्रामपुर, पांडु और नावा बाज़ार प्रखंड क्षेत्र के लाभुक हिस्सा लेंगे। पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 दिसम्बर को शिविर लगेग...

पाटन के पाल्हेकला में लगाया गया शिविर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार"कार्यक्रम के तहत गुरुवार  को पाटन प्रखंड के पाल्हेकला   पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.शिविर में पाटन बीडीओ मनोज तिवारी के साथ सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे.राज्य सरकार  लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन करवा रही हैं.इसमें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जा रही है.साथ ही लंबित मामलों से संबंधित आवेदन लिये जा रहे है तथा उनका निष्पादन भी किया जा रहा है.बीडीओ ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए पाटन  ब्लॉक के हर पंचायत मुख्यालय में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन कर रही है.लोग अपनी समस्याओं का निष्पादन शिविर के माध्यम से कर सकते हैं.आज के कार्यक्रम में पेंशन,कृषि,जाति,आय,निवास, ई-श्रम,स्वास्थ्य,जमीन,राशन सहित अन्य स्टाल लगाए गये थे.मौके पर बीडीओ,जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.इस दौरान पाल्हेकला मे...

आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत छह प्रखंडों के छह पंचायत में लगाया गया शिविर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 ज़िले में नौ दिनों तक चले शिविर में विभिन्न विभागों से कुल अब तक 20634 आवेदन प्राप्त हुए,ऑन स्पॉट 7099 मामलों का हुआ निष्पादन पलामू जिले में "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहा है जिसके तहत आज छह प्रखंडों में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सभी प्रखंड के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे जहां लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी गयी। राज्य सरकार की तरफ से स्थापना दिवस पर शुरू किए गए "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। 45 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन 29 नवंबर को राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर होगा। विज्ञापन उपायुक्त शशि रंजन के निर्देशानुसार जिला के सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजन को लेकर नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है जिनकी देखरेख में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सतबर...

नगर परिषद बिश्रामपुर के शिविर में आये 419 आवेदन,258 मामलों का हुआ निपटारा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नगर परिषद बिश्रामपुर के दो वार्डों में हुआ आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम बिश्रामपुर के नगर परिषद के वार्ड 16 एवं 17 में बुधवार को आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक नगर आयुक्त परवेज़ आलम, निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं संबंधित वार्ड पार्षद उपस्थित थे.इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि आपके अधिकार,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दोनों वार्डों में विभिन्न लाभुकों द्वारा कुल 419 आवेदन प्राप्त किये गये.उन्होंने कहा कि 45 राशन कार्ड के लिये,85 इ-श्रम कार्ड सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है.वहीं 194 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया.उन्होंने कहा कि इन सभी आवेदनों को जांच कर यथाशीघ्र निपटारा किया जायेगा.उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार के निर्देश पर नगर परिषद के सभी वार्डों में बारी-बारी से किया जायेगा. विज्ञापन

आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मनातू के चक पंचायत में लगाया गया शिविर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत मनातू के चक पंचायत में शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया और लोगों को सरकार के विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।आज के शिविर में 80 आवेदन आये। बीडीओ ने लगाए गए शिविर की जानकारी दी कहा कि सरकार व प्रशासन का प्रयास है कि कल्याणकारी व विकास योजनाओं की पूरी जानकारी आमजनों को दी जाए ताकि वे जागरूक होकर उसका लाभ ले सके। शिविर में आए लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीन का दोनों डोज लेने के लिए प्रेरित किया गया। स्टॉल पर लोगों ने अपनी समस्या व शिकायत से जुड़े आवेदन दिये। कई समस्याओं का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया वहीं लोगों के बीच विभिन्न विभागों ने परिसंपत्ति वितरित की। मौके पर सहायक समाहर्ता, बीडीओ,सीओ जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद थे। विज्ञापन आज निम्न जगहों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले के पिपरा के तेंदूई, उंटारीरोड ...

पाटन में विधिक सशक्तिकरण शिविर आयोजित।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीनगर:-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंगलवार को  आज़ादी के अमृत महोत्सव के अपलक्ष में पाटन प्रखंड परिसर में  विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के आयोजन का उद्देशय सरकार द्वारा मिलने वाले फायदा का लाभ कैसे आम जनमानस उठाए  इसलिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके  जिला  विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कच्छप ने कहा कि गांव ,गरीब, किसान जब समृद्ध व शिक्षित होंगे तब देश का तेजी से विकास होगा। उन्होंने कहा कि जनता तक सारी जानकारियां मिलने से ही वे  सरकारी योजना का लाभ उठा पाएंगे ।इस कार्यक्रम के माध्यम से  सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है ।उन्होंने कहा  कि आवास योजना ,पेंशन योजना, अनुसूचित जाति,व अनुसूचित जन जाति के लोगो को व गरीब गुरबों के लिए   सरकार कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजना ,भोजन, रहन सहन, बच्चों को मिलने वाले छात्रवृत्ति , दिव्यांग से सम्बंधित सरका...