पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
भगवान बिरसा की जयंती व सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर तक चलने वाले "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत आज सतबरवा के दुलसुलमा पंचायत में सरकारी योजनाओं का शिविर लगाया गया। इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में पेंशन आदि से जुड़ी समस्याओं का भी निराकरण समेत कंबल,जॉब कार्ड समेत अन्य परिसंपत्ति का वितरण किया गया। लगाए गए स्टॉल में मुख्य रूप से आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, बाल विकास एवं परियोजना विभाग, निर्वाचन, आवास योजना, मनरेगा योजना, तेजस्विनी, राष्ट्रीय ग्राम ग्रामीण आजीविका मिशन कृषि, आत्मा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, बैंक इत्यादि के द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसमें आमजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ हीं समस्याओं का समाधान किया गया। साथ हीं कोविड के मद्देनजर वैक्सिनेशन कैम्प भी लगाया गया, जहां शेष बचे लोगों का टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में पंचायतस्तर पर आयोजित शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने, प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की गई। वहीं हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने, श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कराया गया। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत नए राशन कार्ड हेतु आवेदन एवं स्वीकृत राशन कार्ड का लाभुकों के बीच वितरण किया गया।विज्ञापन
इसके साथ ही अयोग्य लाभान्वितों को राशन कार्ड सरेंडर करने हेतु प्रेरित भी किया गया। सोना-सोबरन धोती, लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। वहीं पेंशन योजना अंतर्गत नए आवेदकों से पेंशन का लाभ स्वीकृत करने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए तथा पेंशन हेतु प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर जाँचोपरांत स्वीकृति एवं लाभुकों को पेंशन प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं का निराकरण किया गया। इसके साथ ही कृषि ऋण माफी योजनांतर्गत लाभुकों के कृषि ऋण माफी हेतु आवेदन प्राप्त कर उन पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया तथा किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन एवं बैंकों द्वारा स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड का लाभुकों के बीच वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आए हुए सभी आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री करने संबंधित कार्यो को लेकर अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया है। जिससे जिला स्तर पर समस्याओं का समाधान व निष्पादन की गति को निरंतर बेहतर बनाई रखी जा सके। "आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिकायतों के निष्पादन, योजनाओं से नए लाभुकों को लाभांवित करना और परिसंपत्तियों का वितरण करना है। इस दौरान क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी एवं विभागों के पदाधिकारी,कर्मी मौके पर मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment