पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर उपायुक्त ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 योग्य व्यक्ति योजना का लाभ अवश्य लें:- उपायुक्त योजना के प्रचार व जिला प्रशासन के सहयोग को लेकर उपायुक्त ने सभी का आभार प्रकट किया आज दिनांक 23.10.2020 को उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर जसीडीह ऑटो स्टैंड से वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि योजना का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से आप सभी के वाहनों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि आप जहाँ भी जाये चाहे गांव, पंचायत, प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र वहाँ के लोग को योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस योजना के तहत एक रूपये प्रति किलोग्राम की दर से पांच किलोग्राम खाद्यान्न (चावल) प्रति लाभुक प्रति माह की दर से उपलब्ध कराने का निर्णय राज्य सरकार लिया गया है। इस योजना से कोई भी योग्य लाभुक परिवार वंचित न रहे इसी उद्देश्य से योजना का व्यापक रूप से प्रचार किया जा रहा है। योजनान्तर्गत लाभुकों के चयन हेतु मानक निर्धारित कि...