पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने कहा कि राज्य में 15 नवंबर से झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने कहा कि राज्य में 15 नवंबर से झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत ऐसे लोग जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और उनके पास किसी प्रकार का राशन कार्ड नहीं है, उन्हें ₹1 प्रति किलो की दर से 5 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
जिले के 88208 लाभुक होंगे लाभान्वित: उपायुक्त
उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि पलामू जिले में इस योजना के तहत 88208 लाभुकों को योजना का लाभ दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में आवेदन किए जा सकते हैं।
मानकों को ध्यान में रख लाभुकों का चयन करने का निर्देश
इस योजना के बाबत उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का ख्याल रखते हुए लाभुकों का चयन करने का निर्देश दिया है।
इन्हें दी जाएगी प्राथमिकता
आदिम जनजाति परिवार
विधवा/परित्यक्ता/ट्रांसजेंडर
40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग
कैंसर/एड्स/कुष्ठ/अन्य असाध्य रोग
से ग्रसित व्यक्ति
अकेले रहनेवाले, वृद्ध/बुजुर्ग व्यक्ति और एकल परिवार
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति
और अन्यान्य लोग
खाद्य सुरक्षा योजना की खास बातें
योजना के तहत जिले के गरीब लोगों को सरकार द्वारा अनुदानित दर पर प्रतिमाह पांच किलो खाद्यान्न मिलेगा
इस योजना के तहत नया राशन कार्ड निर्गत करने हेतु 17 सितंबर से आवेदन किया जा सकेगा वहीं 30 सितंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि है, एक से 10 अक्तूबर तक आवेदनों की जांच होगी
11 से 15 अक्तूबर तक प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद प्राथमिकता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
15 से 21 अक्तूबर तक जारी सूची पर आपत्ति दर्ज कराया जा सकेगा।
21 से 31 अक्तूबर के बीच सभी आपत्तियों का निष्पादन किया जायेगा।
एक से 10 नवंबर तक प्राथमिकता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
कोई भी लाभुक इस योजना से वंचित न हो इसका विशेष ख्याल रखने का निर्देश
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने स्तर से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है ताकि सुपात्र श्रेणी के लाभुक राशन कार्ड से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि अगर कोई लाभुक वंचित रह जाते हैं तो इसकी सारी जवाबदेही व्यक्तिगत रूप से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी की होगी,साथ ही कोई भी लाभुक इस योजना से वंचित ना रहे इससे संबंधित प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया है।
Comments
Post a Comment