पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
कौशल नगर में सिल्वर जुबली मनाते हुए पर्यावरणविद ने कहा किbसमाज में फैले प्रदूषण नामक रावण का पुतला दहन के साथ कोरोना के सफाया के लिए भी कमर कसना होगा
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन जिले के छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर स्थित अकेलवा मैदान में 25 वर्षों से पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के सौजन्य से दुर्गा पूजा के आयोजन के साथ रावण का पुतला दहन, मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है। आयोजन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कमेटी के सदस्यों ने सिल्वर जुबली के रूप में इस वर्ष मनाया। सिल्वर जुबली पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदूषण रूपी अहंकारी रावण का पुतला दहन और संस्कृतिक कार्यक्रम व मेला का उद्घाटन वहां के मुखिया अमित कुमार जायसवाल ने फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया के सहयोगी और डाली बाजार दुर्गा पूजा कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद थे । उद्घाटन भाषण में मुखिया श्री अमित कुमार ने कहा कि मैंने और मेरे पिता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के अथक प्रयास के कारण डाली बाजार पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में चयनित किया गया। यहां के लोगों के आशीर्वाद के कारण ही लगातार दो बार से पंचायत...