पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र धर्मेंद्र कुमार सिंह सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन झारखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगर पंचायत के चुनाव की घोषणा होनेवाली है जल्द ही घोषणा हो भी जाएगी।चौक चौराहे पर और चाय की दुकानों पर इसका बाजार भी काफी तेजी से गर्म होता जा रहा हैं।लोग अपनी लॉबिंग के लोगों को लामबंद करने में लगे हुए हैं।हाथ जोड़ने और पांव पड़ने का दौर भी नजदीक आ गया हैं।जल्द ही लोगों को इससे भी दो चार होना हैं। झारखंड में पंचायत के चुनाव के कार्यकाल का दूसरा सत्र समाप्त हो चुका हैं परन्तु अभी तक लोगों को अपने गांव की सरकार को चुनने में किस प्रकार सही चयन करना है ये समझ नहीं आया है यैसा उनके व्यवहार से लगता है कुछ अपवाद मुखिया जी को छोड़ दिया जाए तो किसी ने भी अपने आपको रिपीट करने में कामयाबी हासिल नहीं किया हैं।क्योंकि जनता ने अपनी भूल सुधारने के नाम पर बदल दिया है। पुनः वही समय आ गया है जब आपको क्षेत्रीय सरकार का गठन करना है आप स्वयं विवेक से निर्णय ले और जाति पाती पैसा दारू से ऊपर उठकर इसका चयन करें और ये देखे की किसने आपके लिए पूर्व में भी आपके बीच मे रहकर...