Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शहीद

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मां भारती की सेवा में पलामू का एक और लाल शहीद

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन भारतीय सेना का जवान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद... हुसैनाबाद का रहने वाला है शहीद जवान धीरज यादव.. कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में पलामू का लाल धीरज यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके बाद शुक्रवार को सेना के अधिकारियों ने परिजनों को कॉल किया और कश्मीर आने को कहा। जिसके बाद धीरज के पिता पलामू से पटना गए जहां से फ्लाइट पकड़ कर दिल्ली रवाना हुए है, देर शाम उनकी फ्लाइट दिल्ली से कश्मीर के लिए है। हुसैनाबाद के दुआरा का रहने वाले धीरज यादव गुरुवार को पुंछ में तैनात हैं जहां आतंवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई थी।

कहां तुम चले गए.. अब किसके सहारे मैं रहूंगी. तीनों बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा.

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 शहीद जवान की पत्नी का रो-रोकर था बुरा हाल, रांची स्थित जैप वन में दी गई सलामी लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आइईडी विस्फोट में शहीद हो गए दुलेश्वर परास हेलीकाप्टर से रांची मेडिका अस्पताल लाने के बाद डाक्टरों ने बताया मृत कहां तुम चले गए.. अब किसके सहारे मैं रहूंगी. तीनों बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा. उनलोगों से आखिर क्या गलती हुई थी. तुमने होली में लंबी छुट्टी लेकर घर आने का वादा किया था. ये क्या हो गया है तुम्हें. मैं तो रोज भगवान की पूजा किया करती थी. आखिर मुझसे वो क्यों रूठ गया. यह विलाप शहीद जवान दुलेश्वर परास की पत्नी के थे, जिसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनका पति अब इस दुनिया में नहीं है. जवान के शहीद होने की सूचना पर पुलिस की टीम पत्नी रेखा देवी और पिता दशरथ साव को गुमला से लेकर रांची स्थित जैप वन कैंपस पहुंची थी, जहां सभी शहीद के अंतिम दर्शन को जुटे थे. होली बाद बनाना था घर शहीद जवान की पत्नी ने बताया कि दिसंबर में उनके भाई के बेटे की शादी के लिए आए थे. फिर होली में लंबी छुट्टी लेकर आने की बात ...

अस्त हो गया पलामू का सूरज

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी प्रतिनिधि मेदिनीनगर   पलामू जिला मुख्यालय महज 18 किलोमीटर दूर गांव में बसा एक परिवार जिसका बेटा अपने मन में फौज बनने का सपना सजो कर चलता है तो उसे मिलता है सिर्फ और सिर्फ मौत वह भी कैसे ,पता नहीं। बात ग्राम  पूर्वडीहा कोलुआ की है सूरज दुबे नाम का एक लड़का अपने देश की सेवा करने के लिए अपने मन में ठान अपनी छुट्टी बिताकर वापस कोयंबतूर अपनी कैंप में जा रहा था रास्ते में कुछ अज्ञात अपराधी तत्व लोग उसे अपने कब्जे में लेकर उसे प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिए क्या सजा होगी ? क्या मकसद होगा ? क्या बात होगी ? कुछ नहीं पता परंतु ऐसी दरिंदगी जिसे देख आप का मन नहीं रूह कांप उठेगा मुंबई पुलिस के अनुसार तीन अपराधी  को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है आपको बता दें कि सूरज दुबे नेवी का जवान था,उसकी ड्यूटी हैदराबाद के कोयबटूर में थी। वह छुट्टी में था, वह 30 जनवरी को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए अपने घर से निकला था, पर जब वह तय समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो घरवालों को उसकी ड्यूटी पर नहीं पहुंचने की सूचना मिली। घरवालों ने अपने...

बीएसएफ जवान ड्यूटी के दौरान शहीद, सम्मान सहित अंतिम संस्कार

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  नामकुम थाना क्षेत्र के कवाली निवासी बीएसएफ जवान रायमुंडी लकड़ा (55)की इलाज के दौरान राजस्थान के रायसिंह नगर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. शनिवार की रात उनका पार्थिव शरीर विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचा जिसके बाद देर रात उनके पैतृक गांव कवाली में अंतिम संस्कार किया गया. शहीद के बड़े भाई अंथोनी लकड़ा ने बताया कि 13 नवंबर की सुबह बीएसएफ कैंप से फोन आया और बताया कि रायमुंडी की ड्यूटी के दौरान तबीयत ख़राब हो गई है . जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई . दिल्ली बीएसएफ कैंप में कार्यरत चचेरे भाई के माध्यम से पता चला कि ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से भाई की मृत्यु हो गई.14 नवंबर की शाम सात बजे विमान से लेकर एएसआई जी पी बेसरा रांची एयरपोर्ट पहुंचे, वहां से लगभग 9 बजे तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर कवाली लाया गया . घर के समीप स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार से पूर्व हजारीबाग स्थित बीएसएफ कैंप से आएं जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी दी, अंतिम संस्कार में स्थानीय विधायक राजेश कच्छप, नामकुम पुलिस व रिस्तेदार ...