पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पलामू जिला मुख्यालय महज 18 किलोमीटर दूर गांव में बसा एक परिवार जिसका बेटा अपने मन में फौज बनने का सपना सजो कर चलता है तो उसे मिलता है सिर्फ और सिर्फ मौत
वह भी कैसे ,पता नहीं।
बात ग्राम पूर्वडीहा कोलुआ की है सूरज दुबे नाम का एक लड़का अपने देश की सेवा करने के लिए अपने मन में ठान अपनी छुट्टी बिताकर वापस कोयंबतूर अपनी कैंप में जा रहा था
रास्ते में कुछ अज्ञात अपराधी तत्व लोग उसे अपने कब्जे में लेकर उसे प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिए
क्या सजा होगी ?
क्या मकसद होगा ?
क्या बात होगी ?
कुछ नहीं पता परंतु ऐसी दरिंदगी जिसे देख आप का मन नहीं रूह कांप उठेगा
मुंबई पुलिस के अनुसार तीन अपराधी को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है
आपको बता दें कि सूरज दुबे नेवी का जवान था,उसकी ड्यूटी हैदराबाद के कोयबटूर में थी। वह छुट्टी में था, वह 30 जनवरी को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए अपने घर से निकला था, पर जब वह तय समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो घरवालों को उसकी ड्यूटी पर नहीं पहुंचने की सूचना मिली। घरवालों ने अपने स्तर से सभी जगह पर पता लगाया, लेकिन कोई जानकारी नही मिली।
घरवालों के अनुसार हाल में उसकी सगाई हुयी थी और उसकी शादी अप्रैल में होने वाली थी। उसके लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी। पता लगाया तो उसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन चेन्नई में मिल रहा था। परिजनों के अनुसार हैदराबाद पहुंचने तक उससे बात हुई थी, लेकिन उसके बाद उसका दोनों नंबर बंद मिलने लगा। बताया गया कि नेवी का जवान सूरज दुबे पूर्वडीहा पंचायत के कोल्हूआ खुर्द गांव के मिथिलेश दुबे का बेटा था। 30 जनवरी को वह अपने घर से ड्यूटी पर निकला था, पर वह ड्यूटी पर नहीं पहुँचा।
परिजनों के अनुसार 30 जनवरी की सुबह आठ बजे सूरज घर से निकला था। शाम चार बजे रांची से हैदराबाद के लिए उसकी फ्लाइट थी। जिससे वह 30 जनवरी की शाम में 6:30 बजे हैदराबाद पहुंच गया था और उसके बाद घरवालों से बात भी की । पुलिस छानबीन में चेन्नई तक लोकेशन मिला है, पर सूरज चेन्नई से मुंबई कैसे पहुंचा? इसके बारे में उसके परिजन भी कुछ नहीं समझ पा रहे हैं. जवान सूरज के पिता मिथिलेश दुबे शुक्रवार को ही मुंबई के लिए रवाना हो गये हैं. शुक्रवार को फोन आया था कि सूरज अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालात गंभीर है. जिसके बाद पिता मुंबई के लिए निकल गये हैं।
शनिवार को सुबह फोन आया कि सुरज की मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूर्वडीहा सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर है। मृतक जवान के पिता किसान हैं, जबकि बड़ा भाई भी घर पर ही रहता है। जवान सूरज से परिवार को काफी उम्मीद थी। जैसा कि उसके परिजनों को मुंबई पुलिस से जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान नेवी जवान की मौत हो गयी।
उन्हें घायलावस्था में उप जिला रुग्णालय हॉस्पिटल दहानू (पालघर जिला ) में भरती कराया गया था, जहाँ से डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते भारतीय नौसेना अस्पताल पोत, (अश्विनी) मुंबई में रेफर कर दिया था।
सबसे बड़ा सवाल क्या सूरज को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद का दर्जा मिलेगा?
क्या शहीद के परिवार को जो सहायता प्रदान की जाती है वह सूरज के परिवार को मिलेगा?
क्या सूरज की इस मौत का बदला सूरज के लिए भारतीय नौसेना या भारत सरकार लेगी?
क्या इसमें अंतरराष्ट्रीय गिरोह का षड्यंत्र हो सकता है?
Comments
Post a Comment