Skip to main content

Posts

Showing posts with the label फिल्म निर्माता

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

शार्ट फिल्म थर्ड एंगल बार नजर आयेंगे आकाश व मनीषा फिल्म निर्माताओं को नियम के अनुसार मदद किया जायेगा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 शार्ट फिल्म थर्ड एंगल  बार नजर आयेंगे आकाश व मनीषा फिल्म निर्माताओं को नियम के अनुसार मदद किया जायेगा  : कुमार आशीष प्रतिनिधि, मेदिनीनगर: रविवार को पलामू किला में शार्ट फिल्म थर्ड एंगल की शूटिंग की गई. मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है. फिल्म के मुहूरत समारोह में बोलते हुए पलामू टाइगर रिज़र्व के उत्तरी वन प्रमंडल के उप निदेशक कुमार आशीष ने कहा की यूँ तो पूरा पलामू टाइगर रिज़र्व  का इलाका फिल्म निर्माण के दृष्टिकोण से काफी बढ़िया है पर पलामू किला इस काम के लिए एक आशीर्वाद जैसा है. यहाँ पहले भी कई फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है. श्री आशीष ने कहा की जो भी फिल्म निर्माता इस इलाके में फिल्म बनाना चाहते है उन्हें कोविद-19  गाइडलाइन व वन अधिनियमों का पालन करते हुए मदद की जाएगी. मुहूरत के मौके पर उप निदेशक की पत्नी प्रणीता सिंह ने पूजा-अर्चना की. उन्होंने कलाकारों से मिलकर सभी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा की मासूम आर्ट ग्रुप स्थानीय कलाकारों को मौका दे रही है, यह सराहनीय है. मासूम के अध्यक्...