Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पर्यावरण धर्म

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पर्यावरणविद ने वन्य प्राणियों को भोजन कराकर पर्यावरण धर्म का 46 वां साल गिरह मनाया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 धर्म का 46 वां साल गिरह मनाते हुए कहा की वन एवं वन्य प्राणी भी पर्यावरण के अंग हैं जिसकी  सुरक्षा सबका दायित्व : कौशल लातेहार जिले के पतकी वन क्षेत्र में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता  पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने वन प्राणियों को भोजन कराते हुए पर्यावरण धर्म के 46 वां साल गिरह मनाया।  उन्होंने कहा है कि पर्यावरण, प्रकृति,  वन एवं पशु पक्षी और ब्राह्मणड के 84 लाख योनि जीवों की संरक्षित व सुरक्षित एवं वनों को कटने से रोकने के उद्देश्य के 1976 में विधिवत पर्यावरण धर्म की शुरुआत की थी।  उन्होंने पर्यावरण धर्म के  8 मूल ज्ञान मंत्रों को जीवन मे आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण धर्म की  लोकप्रियता इतनी तेजी से बढा की उन्हें अपनी जन्म भूमि ग्राम पंचायत डाली बाजार में  निजी पार्क व  जैविक उद्यान में पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है ।...