पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पाटन प्रखंड अंतर्गत तिलकूडीह गांव के सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह जो जोरापोखर धनबाद में अपने पद पर पदस्थापित थे उनकी बाइक दुर्घटना में मौत हो गई मृतक का पार्थिव शरीर सम्मान उनके गांव पाटन प्रखंड तिलकूडीह में लाया गया साथ ही राजकीय सम्मान के साथ सम्मान देकर एसआई सुमन को अंतिम विदाई दी गई और इसके बाद उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया सुमन के परिवार वाले बोलने की स्थिति में नहीं थे विज्ञापन सम्मान में डीएसपी सुरजीत कुमार इंस्पेक्टर बि डी पासवान ,पाटन एस आई रोबिन कुमार पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव मंगल सिंह शोएब जेपी सिंह नरेंद्र सिंह विक्रांत जिला परिषद उम्मीदवार संग्राम सिंह एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे