Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्थापना दिवस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

4 वाॅं सरना झाण्डा स्थपना दिवस का आयोजन किया गया

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन दिनांक 07/10/2021 दिन गुरुवार को अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू के तत्वावधान में ग्राम मसिहानी छतरपुर में 4 वाॅं सरना झाण्डा स्थपना दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम कि शुरुआत अन्ना अद्दि प्रार्थना भजन सिरा सिता नाले कर मुखदेव पाहन के अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री मुन्नी उरांव एवं संचालन श्री संजित उरांव ने किया। मुख्य अतिथि अद्दि कुड़ूख सरना समाज पलामू जिला पाहन श्री बिन्धेशवर उरांव जिला अध्यक्ष श्री मिथलेश उरांव सचिव श्री शंकर उरांव उपाध्यक्ष श्री सुनील उरांव संयुक्त सचिव श्री मुखदेव उरांव पाहन इंस्पेक्टर बिर सिंह मुण्डा ,A.S.I जेवियर मिंज नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मोहन जयसवाल द्विप प्रज्वलन कर( कड़सा) कार्यक्रम को शुरुआत किया गया। साथ ही नन्हे नन्हे बच्चियों संस्कृति ग्रुप के द्वारा मान्दर नागाड़ा बजा कर अतिथियों का भभ्य स्वागत किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित किया हुए मुख्य अतिथि श्री बिन्धेश्वर उरांव ने कहा आदिवासी सरना समाज प्राकृतिक के...

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का चौथा स्थापना दिवस संपन्न

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड का चौथा स्थापना दिवस मेदिनीनगर के अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष अविनाश देव, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अविनाश वर्मा एवं संरक्षक सदस्य चरण सिंह के साथ-साथ सभी सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अविनाश देव एवं संचालन नंद किशोर भारती ने की। मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष अविनाश देव ने कहा कि कोरोना काल में भी निजी विद्यालय अपने दायित्वों का निर्वहन इमानदारी पूर्वक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण सबसे पहले विद्यालय बंद हुआ और अब सरकार की मंशा है कि लॉकडाउन के बाद भी विद्यालय ही सबसे विलंब से खोली जाए। परंतु सरकार को यह समझना होगा कि देश व समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे निजी विद्यालयों की भूमिका की अनदेखी न की जाए। श्री देव ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों को चौथे स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन निजी विद्यालयों की भलाई के लिए हमेशा से कार्य करता रहा है और आगे भी इस कार्य को करते रहेगा। स्कूल एसोसिएशन ...

सदर प्रखंड स्थित जमुने के राजेंद्र मिश्र मेमोरियल नीलांबर पीताम्बर पब्लिक स्कूल का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सदर प्रखंड स्थित जमुने के राजेंद्र मिश्र मेमोरियल नीलांबर पीताम्बर पब्लिक स्कूल का चौथा स्थापना दिवस   मनाया गया । कार्यक्रम कोरोना के नियमों का पालन करते हुए किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जे. एस. कॉलेज के प्राचार्य राणा सिंह उपस्थित थे । पंडित स्वर्गीय राजेंद्र मिश्र के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि ने कहा की विद्यालय लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और बच्चों का भविष्य गढ़ रहा है । कार्यक्रम में उपस्थित जीएलए कॉलेज के भूगोल विभाग अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा की जिला मुख्यालय से दूर ऐसे क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा कर विद्यालय परिवार ने एक मिशाल पेश की है। उपस्थित शिक्षक श्री परशुराम तिवारी जी ने बताया की विद्यालय परिवार  शहीदों के नाम पर विद्यालय को संचालित कर बच्चों में भी देशभक्ति की भावना भर रहे हैं साथ ही साथ शहीद भाई नीलांबर पीताम्बर के नाम को अमर करने का कार्य कर रहे हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक बलराम मिश्र ने कहां की आज के दौर ...