पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सदर प्रखंड स्थित जमुने के राजेंद्र मिश्र मेमोरियल नीलांबर पीताम्बर पब्लिक स्कूल का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
सदर प्रखंड स्थित जमुने के राजेंद्र मिश्र मेमोरियल नीलांबर पीताम्बर पब्लिक स्कूल का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया । कार्यक्रम कोरोना के नियमों का पालन करते हुए किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जे. एस. कॉलेज के प्राचार्य राणा सिंह उपस्थित थे । पंडित स्वर्गीय राजेंद्र मिश्र के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि ने कहा की विद्यालय लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और बच्चों का भविष्य गढ़ रहा है । कार्यक्रम में उपस्थित जीएलए कॉलेज के भूगोल विभाग अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा की जिला मुख्यालय से दूर ऐसे क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा कर विद्यालय परिवार ने एक मिशाल पेश की है। उपस्थित शिक्षक श्री परशुराम तिवारी जी ने बताया की विद्यालय परिवार शहीदों के नाम पर विद्यालय को संचालित कर बच्चों में भी देशभक्ति की भावना भर रहे हैं साथ ही साथ शहीद भाई नीलांबर पीताम्बर के नाम को अमर करने का कार्य कर रहे हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक बलराम मिश्र ने कहां की आज के दौर शिक्षक ही समाज को सुदृढ़ कर सकते हैं और इस ओर विद्यालय परिवार का सार्थक कदम दिखता है । धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के निदेशक अभिषेक मिश्र ने उपस्थित अतिथियों का आभार जताया साथ ही साथ उनकी आशाओं पर खरे उतरने का विश्वास दिलाया । मौके पर कार्यक्रम में कमलेश पांडेय , दीपक तिवारी, रविंद्र पाठक , सुभाष मिश्र, अखिलेश पाल , शुभम मिश्र ,नीरज पाठक ,राजीव रंजन, कुणाल, ऋषिकेश , मुकेश , आकाश,तथा अनेक अभिभावकों के साथ शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा , प्रीति मिश्रा, शिक्षक प्रभाकर पांडे तथा सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थें ।
Comments
Post a Comment