पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र धर्मेंद्र कुमार सिंह सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन मेदिनीनगर,सदर प्रखंड के पोलपोल बाजार में श्रो राम चरित्र मानस नवाह्न परायण यज्ञ व दुर्गा पूजा कलश स्थापना के साथ गुरुवार से शुरू हो गया। इसके पूर्व जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने पाठकर्ता पंडित का बरन व अंग बस्त्र प्रदान किया इसके साथ ही 44 वे अधिवेशन की शुरुआत हो गई।अयोध्या से पधारे मधुरेश जी व उनके शिष्टमण्डली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री राम चरित्र मानस नवाह्न परायण का पाठ किया गया। यज्ञ में सरकार के गाइड लाइन का अक्षरशः पालन किया जा रहा है।समिति के द्वारा विभिन्न स्थान पर सूचना चिपका दिया गया है।।मौके पर जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम का चरित्र अनुकरणीय है राम चरित मानस जीवन जीने की कला सिखाता है उन्होंने कहा कि गुरु के साथ शिष्य का, पिता के साथ पुत्र का, भाई के साथ भाई का पति के साथ पत्नी का व मित्र के साथ मित्र का कैसा सम्बन्ध होना चाहिए इसका सीख मिलता है।उन्होंने कहा कि...