Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जालसाजी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

Jharkhand: जाली नोट छापने और खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़,3.21 लाख जाली नोट के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया,प्रिंटर समेत अन्य सामान बरामद

  पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 रांची: सिमडेगा पुलिस को एक बार बड़ी सफलता मिली है।सिमडेगा पुलिस ने नवीन अंतरराज्यीय जाली नोटों की छपाई एवं हेराफेरी करने वाले शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश किया है सोमवार को जानकारी देते हुए जिले के एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच बोलबा थाना प्रभारी ने एक मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति को आते देखा जिसे रोकने पर वह भागने लगा बाद में उसे पकड़ा गया। जिसके पास से ₹6700 तथा बैग से ₹302900 की भारतीय करेंसी नकली जाली नोट बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति का नाम प्रदीप माझी बताया। बारीकी से पूछताछ करने के बाद उसके एक साथ ही पंकज बड़ाईक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया साथ ही उनके निशानदेही पर छत्तीसगढ़ से लोक सिंह तथा अमित यादव नामक दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि कुल नोटों की गिनती करने के बाद 3,21,900 रुपये की जाली नोट बरामद हुए। साथ ही जाली नोट छापने में उपयोग किए गए प्रिंटर, लैपटॉप ,मोटरसाइकिल एवं मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए। गिरफ़्तार अपराधि...