Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चैत नवरात्रि

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कलश स्थापना के साथ ही चैत नवरात्रि शुरू, शहर व गांव का माहौल हुआ भक्तिमय

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 कलश स्थापना के साथ ही मां शक्ति की आराधना का नौ दिवसीय अनुष्ठान चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो गया। श्री बंशीधर मंदिर व पेट्रोल पंप स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में मंगलवार को पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ  कलश स्थापना की गई ।  नवरात्र का महाअनुष्ठान शुरू होते ही श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय के सभी देवी मंदिर में आठ बजे से ही श्रद्धालुओं ने माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना और पूजा अर्चना कर मनवांछित फल की कामना की। इसके पहले पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ सभी देवी स्थानों पर कलश स्थापना और देवी का आवाहन एवं मंगल आरती की गई तथा देश में छाये कोरोना महामारी से पूरे देश में अमन चैन व शांति की प्राप्ति के लिये हवन कर आहुति डाली। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।   गायत्री मंदिर के कृष्णा चौबे ने बताया कि नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में कलश स्थापना के साथ आठ दिवसीय अनुष्ठान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि सच्चिदानंदमय ब्रह्म स्वरूप की प्राप्ति करना ...