पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
कलश स्थापना के साथ ही मां शक्ति की आराधना का नौ दिवसीय अनुष्ठान चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो गया। श्री बंशीधर मंदिर व पेट्रोल पंप स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में मंगलवार को पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश स्थापना की गई।
नवरात्र का महाअनुष्ठान शुरू होते ही श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय के सभी देवी मंदिर में आठ बजे से ही श्रद्धालुओं ने माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की आराधना और पूजा अर्चना कर मनवांछित फल की कामना की।
इसके पहले पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ सभी देवी स्थानों पर कलश स्थापना और देवी का आवाहन एवं मंगल आरती की गई तथा देश में छाये कोरोना महामारी से पूरे देश में अमन चैन व शांति की प्राप्ति के लिये हवन कर आहुति डाली। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।गायत्री मंदिर के कृष्णा चौबे ने बताया कि नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में कलश स्थापना के साथ आठ दिवसीय अनुष्ठान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि सच्चिदानंदमय ब्रह्म स्वरूप की प्राप्ति करना जिनका स्वभाव हो, वे माता ब्रह्मचारिणी है। यह देवी अपने दाएं हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल लिए रहती हैं। इनकी उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार् एवं संयम की वृद्धि होती है।
विज्ञापन
ज्योतिष कर्मकांडी अचार्य सुमेश्वर तिवारी ने बताया कि आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। मंगलवार से नवरात्रि प्रारंभ हुआ है इस कारण इस बार मां दुर्गा अश्व पर सवार होकर आ रही है और हाथी पर विदा होंगी। नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों आराधना की जाती है।
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से जातक को हर मुश्किल से छुटकारा मिल जाता है।घटस्थापना नवरात्रि के पहले दिन होती है और उसके बाद 9 दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा भक्तों की ओर से की जाती है। इस बार 9 दिनों का पूरा नवरात्र है।
उस मौके पर ललसू राम, जोखू प्रसाद, रामप्रसाद, अजीत चौबे, अनिल लाल अग्रवाल, राहुल कुमार, शुभम् जायसवाल, रवि अग्रवाल, अनिता देवी, मीना देवी, इंद्रावती देवी, संध्या दुबे, मिस्टी अग्रवाल, करुणा जायसवाल, सुशीला देवी, प्रभावती देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
Comments
Post a Comment