Skip to main content

Posts

Showing posts with the label महिला मंडल

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत महिला प्रतिभागियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन संपन्न

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत आज तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन विकास भारती बिशुनपुर परिसर में किया गया।  कार्यशाला में आम आचार इकाई के प्यूरी मेकिंग हेतु करौंदी क्लस्टर के 04 महिला मंडलों यथा दुर्गावती महिला मंडल, सितारा महिला मंडल, सरस्वती महिला मंडल एवं जय सरना महिला मंडल के लगभग 41 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान सभी महिला प्रतिभागियों को आम आचार इकाई के प्यूरी मेकिंग की बारीकियों से अवगत कराया गया। वहीं दोना पत्तल बनाने की इकाई में कुल 23 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ये सभी महिला प्रतिभागी जलगाँव पंचायत के दो महिला मंडल यथा जय मां दुर्गा महिला मंडल एवं जय सरना महिला मंडल के सदस्य थे। दोना पत्तल मेकिंग के प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को दोना पत्तल निर्माण की प्रक्रिया के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर संस्था के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने महिला प्रतिभागियों को दोना पत्तल की उपयोगिता की जानकारी साझा की। ...