पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 अभिभावक संघ के अfध्यक्ष सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने कहा कि पलामू जिला पंडवा प्रखंड के अंतर्गत सिक्का ग्राम में दुर्गावती नदी पुल बह जाने के कारण दर्जनों गांव का संपर्क जिला मुखयालय से कट गया है। कुछ लोग दूसरे रास्ते को अपना कर किसी तरह गांव से बाहर जाते हैं। ऐसे भी क्षेत्र के लोगों को सड़क का उपयोग में आना अभिशाप जैसा है। क्योकि हिंडालको ने भी सड़क की ऐसी दुर्दशा कर दी है कि दर्जनों गांव के लोगो को जिला मुख्यालय जाना बहुत कठिन हो गया है। विज्ञापन श्री पांडे आज निजी कार्य से उस क्षेत्र में गए हुए थे, तो वहाँ की पुल की भयावह समस्या की जानकारी लोगों द्वारा ली तथा स्वयं भी देखा। 2019 में बना पुल 2020 की पहली बारिश में ही ध्वस्त हो गया। फिर पुल का कुछ रिपेयर किया गया और 31जुलाई 2021के बारिश में पुल पुनः ध्वस्त हो गया। श्री पांडे ने जिला प्रशासन से आग्रह क...