Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुरस्कृत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

शस्त्रहीन आपात स्थिति में आत्मरक्षार्थ बेहतर हुनर है कराटे-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793    डाल्टेनगंज- इन्टरनेशनल टाइगर फूल  कॉन्टैक्ट कराटे फेडरेशन द्वारा आयोजित कराटे प्रतिस्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अविनाशदेव सदस्य झारखण्ड माटीकला बोर्ड झारखण्ड सरकार हुए। कराटे प्रशिक्षक व निदेश सिहान संतोष कुमार ने बुके देकर मुख्य अतिथि अविनाशदेव को स्वागत किये। बाल कराटे कारों ने अपना जौहर दिखाया फिर बारी बारी से अपना मेडल व प्रमाणपत्र मुख्यातिथि अविनाशदेव के हाथों प्राप्त किया। अविनाशदेव ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि जब आप सुनसान जगहों से निहथे गुज़र रहे हों अचानक कोई शरारती तत्व हमला कर दे वैसी स्थिति में आत्मरक्षार्थ आपका हुनर कराटे ही काम आएगा। प्रशिक्षक कराटे के बारीकी को समझे और ब्यवहारिक जीवन में इसका भरपूर उपयोग करे। इस हुनर को खास कर लड़कियों को सीखने की जरूरत है।...और बेहतर करने की उम्मीदों के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं सहित होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। विज्ञापन

रिम्स के रक्तवीर डॉ चंद्रभूषण को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार!

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  दिनांक 20/12/2020 को  विधानसभा धुर्वा में  पुलिस पब्लिक रिपोर्टर  के द्वारा नौवां राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यानंद भोक्ता (श्रम मंत्री झारखंड सरकार), सांसद श्री संजय सेठ, श्री सी. पी. सिंह, पूर्व आई. जी.  श्री सुबोध प्रसाद  की उपस्थिति में देशभर से चयनित ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज  के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया! एक ऐसे ही योद्धा डॉ चंद्रभूषण  जिन्होंने रक्तदान एवं  प्लास्मा दान  के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया और कोरोना में भी आगे आकर समाज के लिए कार्य किया है, इन्होने एक टीम बनाकर लोगों की मदद की है और झारखंड में उत्कृष्ट स्वास्थ्य के लिए इनकी संस्था निरंतर प्रयत्नशील है! टीम प्रन्यास के संस्थापक डॉ चन्द्र भूषण ने यह सम्मान के लिए अपनी पूरी संस्था,  अपने गुरूजनों, अपने   सहपाठियों, अपनी माता-पिता एवं पूरे रिम्स को धन्यवाद अदा किया है!!

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2019-20 जिला स्तरीय कार्यक्रम में चयनित विद्यालयों को किया गया पुरस्कृत

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने किया पुरस्कृत विद्यालय प्रमाणीकरण के अंतर्गत चयनित विद्यालयों को दिया गया मोमेंटो विद्यालय प्रमाणीकरण के अंतर्गत 38 विद्यालयों का किया गया चयन सांकेतिक रूप से 10 विद्यालयों को दिया गया मोमेंटो मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2019-20 के लिए चयनित स्कूलों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने इन विद्यालयों को पुरस्कृत किया। प्राइमरी रूरल श्रेणी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारीडीह, सिल्ली, एलीमेंट्री रूरल श्रेणी में राजकीय मध्य विद्यालय चौराया, चान्हो और सेकेंडरी रूरल में जवाहर नवोदय विद्यालय, रांची को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रमाणीकरण के अंतर्गत चयनित विद्यालयों को भी मोमेंटो प्रदान किया गया। विद्यालय प्रमाणीकरण के अंतर्गत जिले के कुल 38 विद्यालयों का चयन किया गया था, जिसमें सांकेतिक रूप से 10 विद्यालयों को मोमेंटो प्रदान किया गया। जिन विद्यालयों की मोमेंटो प्रदान किया गया उनकी सूची निम्न है 1. राजकीय प्राथमिक विद्यालय चेने, नामक...