पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2019-20 जिला स्तरीय कार्यक्रम में चयनित विद्यालयों को किया गया पुरस्कृत
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने किया पुरस्कृत
विद्यालय प्रमाणीकरण के अंतर्गत चयनित विद्यालयों को दिया गया मोमेंटो
विद्यालय प्रमाणीकरण के अंतर्गत 38 विद्यालयों का किया गया चयन
सांकेतिक रूप से 10 विद्यालयों को दिया गया मोमेंटो
मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2019-20 के लिए चयनित स्कूलों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने इन विद्यालयों को पुरस्कृत किया।
प्राइमरी रूरल श्रेणी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारीडीह, सिल्ली, एलीमेंट्री रूरल श्रेणी में राजकीय मध्य विद्यालय चौराया, चान्हो और सेकेंडरी रूरल में जवाहर नवोदय विद्यालय, रांची को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रमाणीकरण के अंतर्गत चयनित विद्यालयों को भी मोमेंटो प्रदान किया गया। विद्यालय प्रमाणीकरण के अंतर्गत जिले के कुल 38 विद्यालयों का चयन किया गया था, जिसमें सांकेतिक रूप से 10 विद्यालयों को मोमेंटो प्रदान किया गया।
जिन विद्यालयों की मोमेंटो प्रदान किया गया उनकी सूची निम्न है
1. राजकीय प्राथमिक विद्यालय चेने, नामकुम
2. राजकीय प्राथमिक विद्यालय जीदू, अनगड़ा
3. राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय राजेंद्र, अनगड़ा
4. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बिरसा नगर कॉलोनी, रांची सदर
5. राजकीय मध्य विद्यालय पंडरा, रांची सदर
6. उत्क्रमित उच्च विद्यालय उचरी, मांडर
7. राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्रामपुर, कांके
8. राजकीय प्राथमिक विद्यालय गेरेबीर सिल्ली
9. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चंपाडीह, चान्हो
10. राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोहाडीह, सोनाहातू।
Comments
Post a Comment