Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सरकारी नौकरी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अलग राज्य निर्माण हेतु आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों को राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती देने का फैसला

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  झारखण्ड राज्य अलग होने के 20 साल बाद अब अलग राज्य निर्माण हेतु आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों को राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती देने का फैसला मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया है। सीधी भर्ती लिए रिटायर्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन भी किया जायेगा। आयोग प्राप्त आवेदनों के आधार पर दस्तावेजों की जांच कर आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को चिन्हित करेगा। कौन होंगे लाभुक राज्य सरकार द्वारा तैयार किए गए नियमानुसार अलग झारखण्ड राज्य की मांग करने वाले शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों को अब सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती दी जाएगी। साथ ही, पुलिस की गोली से घायल 40% तक दिव्यांग हुए आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी इसका लाभ दिया जाएगा। आंदोलनकारी/उनके परिवार के एक सदस्य को 7000 तक का मासिक पेंशन सरकार शहीद परिवार के एक सदस्य को 7000 तक का मासिक पेंशन भी देगी। इसके अतिरिक्त पुलिस की गोली से 40% तक दिव्यांग हुए शहीद के आश्रितों को भी पेंशन दिया जाएगा। आंदोलन के दौरान कुछ आंदोलनकारियो...

सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड में अपरेंटिस के 482 पोस्ट पर एप्लाई करने का सुनहरा मौका

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  अगर आप 12वीं पास हैं तो आपके पास सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका है. सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेट CCL ने अपरेंटिस के 482 पोस्ट के लिए आवेदन मंगाये हैं. इस पद पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार Online / Offline मोड में आवेदन कर सकते हैं. योग्य उम्मीदवार 21 फरवरी 2021 से पहले CCL रांची को अपना आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उमीदवार सभी पात्रता मानदंड, वेतन, कुल रिक्तियां, चयन प्रक्रिया, नौकरी विवरण, अंतिम तिथि, और आवेदन प्रक्रिया जैसे अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दिए गए पदनाम के लिए देख सकते हैं। अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करने से पहले, कृपया नीचे सभी विवरण देखें। इसके साथ ही सीसीएल की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. चयन प्रक्रिया चयन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, CCL मानदंडों या निर्णय द्वारा लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदन कैसे करे? इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निर्धारित आवेदन पत्र भरें और इसे 21/02/2021 से पहले निम्नलिखित पते पर भेज दें। अभ्यर्थी को अं...