Skip to main content

Posts

Showing posts with the label टीका उत्सव

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आगामी 17,18 व 19 दिसंबर को रामगढ़ में मनाया जायेगा टीका उत्सव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 टीका उत्सव के जागरूकता हेतु उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना जिले के रामगढ़ प्रखंड में सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने के उद्देश्य से रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.बैठक में रामगढ़ के सभी 33  बूथों में विशेष कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीनेट किए जाने का निर्णय लिया गया.बैठक में टीका की समीक्षा के दौरान पाया गया कि रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत अभी करीब 17 हज़ार लोगों ने कोरोना का पहला डोज़ नहीं लिया है ऐसे में इस बूथ वार लगने वाले विशेष कैंप के माध्यम से इन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका देने का निर्णय लिया गया. 17,18 व 19 दिसंबर को रामगढ़ में मनाया जाएगा टीका उत्सव बैठक में आगामी 17,18 व 19 दिसंबर को टीका उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया.सभी 33 बूथों पर जिला स्तर से दो-दो टीम लगायी जायेगी.आम लोग अपने नजदीकी बूथ पर जाकर आसानी से टीका ले सकेंगे.यदि कोई लाचार, दिव्यांग या गर्भवती महिला है तो उन्हें घर जा...