Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आक्रोश

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आक्रोशित अकीदतमंदों ने मंगलवार की सुबह गढ़वा- अंबिकापुर एनएच 343 मार्ग को किया जाम

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत हूर अंजान शहीद के मजार पर चादरपोशी के लिए आ रहे मुस्लिम अकीदतमंदों को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद आक्रोशित अकीदतमंदों ने मंगलवार की सुबह गढ़वा- अंबिकापुर एनएच 343 मार्ग को जाम कर दिया. इसके कारण सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक करीब 2 घंटे तक गढ़वा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा. इसमें झारखंड सहित छत्तीसगढ़ और बिहार जाने वाली कई गाड़ियां फंसी रही. पुलिस ने करीब 7:00 बजे के बाद काफी मशक्कत कर वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया है. लेकिन चादरपोशी करने वाले अकीदत मंद अभी भी अंजान शहीद मजार पर चादर पोशी करने के लिए जाने पर अड़े हुए हैं. इसमें छत्तीसगढ़ के हजारों की संख्या में अकीदत मंद शामिल हैं. गौरतलब है की हूर अंजान शहीद मजार पर मुहर्रम की सातवीं तारीख को हर साल मेला लगता है. यहां हजारों की संख्या में लोग चादर पोशी करने और मन्नत मांगने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन इस वर्ष सरकार के निर्देश पर कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रशासन ने किसी भी मजार पर चादर पोशी करने अ...

पत्रकार राजेश मिश्रा की गिरफ्तारी पर पत्रकारों में आक्रोश पुलिस महानिदेशक से जेजेए करेगा दोषी अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन रांची:  हजारीबाग के पत्रकार राजेश मिश्रा की हजारीबाग के लोहसिंघना थाना प्रभारी द्वारा जिस प्रकार गिरफ्तारी कर आनन फानन में जेल भेजा गया है उस से झारखण्ड के।समस्त पत्रकारों में आक्रोश है।आज राजेश मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर जेजेए संस्थापक शाहनवाज़ हसन ने हजारीबाग पुलिस महानिरीक्षक अमोल वेणुकान्त होमकर से बात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्यवाई की मांग की।पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि इस उन्होंने हजारीबाग एसपी को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है।इधर जेजेए के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भी झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा से मिलकर मामले को रखेंगे।आज झारखण्ड विधानसभा में भी विधायक बिनोद सिंह ने पत्रकार राजेश मिश्रा की गिरफ्तारी के मुद्दे को उठाया। राजेश मिश्रा को पुलिस ने अफ़ीम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।हालांकि नशीली पदार्थ के साथ गिरफ्तारी के नियम को पूरी तरह से पुलिस ने ताक पर रखते हुए गिरफ्तारी के दो घंटे के बाद राजेश मिश्रा के पास अफ़ीम होने की बात कही,ज...

बीसीसीएल के तुगलकी फरमान से आक्रोशित सिजुआ तेतुलमारी के ग्रामीणों का साथ देने उनके समक्ष पहुँचे बाघमारा विधायक श्री ढुलू महतो जी

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 बीसीसीएल के तुगलकी फरमान से आक्रोशित सिजुआ तेतुलमारी के ग्रामीणों का साथ देने उनके समक्ष पहुँचे बाघमारा विधायक श्री ढुलू महतो जी।कोरोना काल के बाद जैसे तैसे संभलने का प्रयास कर रहे लोगों के घरों को हटाने का फरमान बीसीसीएल द्वारा जारी किया गया है। इससे ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। विधायक जी ने सबको शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि सबका तो दूर किसी एक आदमी का भी घर उजड़ा तो बीसीसीएल की ईंट से ईंट बजा देंगे। लोगों के लिए जो करना पड़े वो करेंगे पर उनके घरों को उजड़ने नहीं देंगे। विधायक जी आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें विधायक जी पर पूरा भरोसा है, वो जो बोलते हैं वो करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हमारा आशीयाना नहीं उजड़ेगा।  विज्ञापन